indore में 10 लाख में बच्चे की डील!, पुलिस ने दबोचा महिला तस्कर गिरोह

child-trafficking-racket-busted-in-indore

indore में 10 लाख में बच्चे की डील!, पुलिस ने दबोचा महिला तस्कर गिरोह

indore में 10 लाख में बच्चे की डील पुलिस ने दबोचा महिला तस्कर गिरोह

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में बच्चा बेचने की आशंका में पुलिस ने आधा दर्जन महिलाओं और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया. शिकायतकर्ता पहले से आरोपी महिलाओं को जानता था. उसने महिलाओं को बच्चा देने की डील की, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को एफआईआर दर्ज की।

गोद लेने के बहाने बच्चे की डील की

शिकायतकर्ता का नाम रितेश व्यास है, जो आजाद नगर रहने वाला है। वह ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करता है। लगभग छह महीने पहले उसकी मुलाकात प्रमिला पति अविनाश साहू (निवासी मयूर नगर) और वंदना पति राजू मकवानासे मूसाखेड़ी चौराहे पर हुई थी। दोनों ने खुद को बुजुर्गों के लिए केयर सेंटर चलाने वाली बताया था। इसके बाद दोनों से रितेश की कई बार मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान प्रमिला और वंदना ने रितेश को बताया कि वे उन लोगों की मदद करती हैं जो नि:संतान हैं और उन्हें बच्चे दिलाने का काम करती हैं। इस पर रितेश को दोनों पर शक हुआ। कुछ लोगों से जानकारी मिली कि वे पहले हीरानगर थाना क्षेत्र में बच्चा बेचने के मामले में जेल जा चुकी हैं।

पुलिस तक पहुंची डील की खबर

रितेश ने इस मामले की जानकारी अपने दोस्त को दी और दोनों ने मिलकर पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बच्चा गोद लेने के बहाने डील की और आरोपियों को 4 अगस्त को अग्रसेन चौराहे पर मिलने बुलाया। यहां प्रमिला और वंदना ने रितेश से राजू, प्रिया, और बच्चे की मां सोनू बेन का परिचय कराया।सोनू की गोद में करीब डेढ़ माह का बच्चा था। बातचीत के दौरान प्रमिला और वंदना ने कहा कि सोनू की हालत ठीक नहीं है, इसलिए वह बच्चा देना चाहती है। इसी बीच रितेश ने मौका देखकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

10 लाख में हुई थी डील

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रमिला और वंदना ने बच्चे के बदले रितेश से 10 लाख रुपए की डील की थी, लेकिन सोनू को सिर्फ 4 लाख रुपए देने की बात कही गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर सोनू इस बात के लिए राजी हो गई थी।

जाने कौन है सोनू

जानकारी के अनुसार सोनू मूलतः गुजरात की रहने वाली है। साल 2022 में उसके पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह उज्जैन आ गई थी। यहां एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर धोखा देकर छोड़ गया।सोनू को पहले पति से एक बेटी है। गर्भवती होने के दौरान उसकी मुलाकात प्रमिला और वंदना से हुई। दोनों ने उसे आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया और डिलीवरी का खर्च भी उठाया। इसके बाद बेटे को पालने में असमर्थता जताने पर उन्होंने उसे बच्चा बेचने के लिए राजी कर लिया।

'लुटेरी दुल्हन' गैंग से भी जुड़ी हैं महिलाएं

पुलिस का कहना है कि यह गैंग उन महिलाओं को निशाना बनाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर या संकट में होती हैं। रावजी बाजार पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये महिलाएं 'लुटेरी दुल्हन' गैंग जैसी गतिविधियों में भी शामिल हैं। पुलिस फिलहाल हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है. Read More:- Korba में गजराज की चिहाड़: 46 हाथियों का झुंड हाईवे पार करता दिखा, 85 गांवों में बजा सायरन अलर्ट Watch Now :-मराठी भाषा पर भिड़ीं महिलाएं! लोकल ट्रेन में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- &quotहमारी बेटियां किसी से कम नहीं&quot

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- "हमारी बेटियां किसी से कम नहीं"

मध्यप्रदेश की क्रिकेटर क्रांति गौड़ को लॉर्ड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

राज्य

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों की सुविधा के लिए हर विधानसभा में कृषि यंत्र किराया शॉप्स खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

मध्यप्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन की घोषणा, किसानों के लिए नवाचार और तकनीकी जानकारी पर जोर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा और जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने लोकतंत्र और विधानसभा के महत्व पर चर्चा की।

राहुल गांधी के विरोध में BJP का प्रदर्शन, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

राज्य

राहुल गांधी के विरोध में BJP का प्रदर्शन, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। दोनों पक्षों के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।