22 साल की शादीशुदा महिला की Reel बनाने के चक्कर में गई जान!

छत्तीसगढ़ महिला सुसाइड

22 साल की शादीशुदा महिला की Reel बनाने के चक्कर में गई जान!

छत्तीसगढ़ में 22 वर्षीय शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया। घटना का पूरा वीडियो महिला के मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ।

22 साल की शादीशुदा महिला की reel बनाने के चक्कर में गई जान

22 साल की शादीशुदा महिला की Reel बनाने के चक्कर में गई जान! |

Chhattisgarh Woman Suicide: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 22 वर्षीय शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना का पूरा वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया। आशंका है कि, महिला रील बना रही थी। लेकिन हादसा हो गया। और उसकी मौत हो गई। 

पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से युवती का मोबाइल मिला, जिसमें पूरे घटना का लाइव वीडियो रिकॉर्ड हुआ है।

कैसे किया महिला ने सुसाइड?

दरअसल, महिला घर पर अकेली थी, जब सास घर आई। बहू को बाहर से आवाज दी। जब दरवाजा नहीं खुला तो महिला ने परिजनों को सूचना दी। फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। तो युवकी का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। 

मृतका की पहचान 22 वर्षिय विशाखा देवांगन के रुप में की गई है। वो कोष्टापारा की रहने वाली है। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। पति जूता-चप्पल की दुकान में काम करता है। 

मोबाइल में मिला सुसाइड का वीडियो

पुलिस को प्रथमिक जांच में मृतका का मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड पर मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि, युवती रील बना रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वो फंदे में झूलने लगी। क्योकि वीडियो में महिला फंदा काटने का प्रयास करती नजर आ रही है लेकिन वो खुद को बचा नहीं सकी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले में DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि-विशाखा के परिवार वाले सुबह काम पर चले गए थे। दोपहर में उसकी सास घर लौटी तो अंदर का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका का मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग स्थिति में मिला है। उसमें आत्महत्या की घटना रिकॉर्ड हुई है। फिलहाल, मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।'

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

राज्य

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़ में 2026 का स्वतंत्रता दिवस विशेष होगा, राज्यभर में भव्य आयोजनों की तैयारी शुरू। 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम।

डीएड अभ्यर्थियों के अनशन को 206 दिन पूरे, दण्डवत् प्रणाम रैली निकालकर विधानसभा घेराव की कोशिश

राज्य

डीएड अभ्यर्थियों के अनशन को 206 दिन पूरे, दण्डवत् प्रणाम रैली निकालकर विधानसभा घेराव की कोशिश

छत्तीसगढ़ में डीएड अभ्यर्थी 206 दिनों से नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, पुलिस ने विधानसभा घेराव को रोका। अभ्यर्थियों ने न्यायालय के आदेशों की पालन की मांग की।

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबित:अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप,भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत

राज्य

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबित:अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप,भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत

भोपाल के कोहेफिजा थाने में टू-आईसी के.जी. शुक्ला को भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है। विभागीय जांच जारी है।

भोपाल में ऑटो से मिला संदिग्ध मांस, चालक वाहन छोड़कर फरार: जांच के लिए भेजे गए सैंपल

राज्य

भोपाल में ऑटो से मिला संदिग्ध मांस, चालक वाहन छोड़कर फरार: जांच के लिए भेजे गए सैंपल

भोपाल के कमल नगर में संदिग्ध मांस से भरा ऑटो मिलने के बाद हड़कंप मचा। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर मांस के नमूने जांच के लिए भेजे।

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा ,चरित्र पर संदेह में किया मर्डर 

राज्य

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा ,चरित्र पर संदेह में किया मर्डर 

सरायकेला में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की और शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।