Cartoon War in Chhattisgarh: भूपेश को भाजपा ने, साय को कांग्रेस ने जानवर बनाया

cartoon-war-in-chhattisgarh

Cartoon War in Chhattisgarh: भूपेश को भाजपा ने, साय को कांग्रेस ने जानवर बनाया

cartoon war in chhattisgarh भूपेश को भाजपा ने साय को कांग्रेस ने जानवर बनाया

कार्टून वार में उलझीं पार्टियां, सोशल मीडिया पर तीखी तकरार

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल-केते एक्सटेंशन जैसे मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस नेताओं की जुबानी जंग अब सोशल मीडिया वॉर में बदल गई है। दोनों दल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक कार्टून और मीम बनाकर वायरल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सियासत में 2 नए कार्टून पोस्ट किए गए, जिनसे विवाद और बढ़ गया। एक कार्टून में कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं को पशु के रूप में दिखाया। वहीं इसके पलटवार में बीजेपी ने भी कांग्रेस नेताओं को लेकर आपत्तिजनक कार्टून पोस्ट कर दिया। [caption id="attachment_98931" align="alignnone" width="236"]कार्टून वॉर कार्टून वॉर[/caption]

कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला

इन कार्टूनों को लेकर कांग्रेस ने कहा कि यह बीजेपी और RSS की मानसिकता को दिखाता है। वहीं बीजेपी ने भी जवाब में कहा कि वे कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब दे रहे हैं। पार्टियों के इस तरह के पोस्ट पर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि प्रदेश की राजनीति का स्तर गिरता जा रहा है।

‘बीजेपी नेताओं को ये सीख RSS से मिली’

कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के पास प्रदेश और देश को बताने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए वो सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर कांग्रेस नेताओं के चरित्र हनन का प्रयास कर रही है। ये सीख इन्हें आरएसएस से मिलती है।बीजेपी नेताओं ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी जैसे नेताओं की भी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। अब वही प्रयास राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ किया जा रहा है। [caption id="attachment_98932" align="alignnone" width="300"]बीजेपी का पलटवार बीजेपी का पलटवार[/caption]

बीजेपी ने किया पलटवार

इस मामले में बीजेपी नेता दीपक उज्जवल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश में लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है। पीएम और सीएम को लेकर कांग्रेस नेता न सिर्फ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे हर पोस्ट और बयान का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। दीपक उज्जवल ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बयानबाजी पर टिप्पणी की है। राहुल गांधी बिना किसी सबूत के निराधार आरोप लगाते हैं।

पहले भी हो चुकी है सोशल मीडिया वॉर

बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच सोशल मीडिया वॉर का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी विधानसभा चुनावों से पहले दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे और तीखी टिप्पणियां की थीं।जब विवाद बढ़ा तो दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर मीडिया प्रभारियों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ पोस्ट करना कम कर दिया था। Read More:-NSA अजीत डोभाल और पुतिन की मुलाकात: पुतिन इस साल भारत आएंगे Watch Now :-रक्षाबंधन पर अपनों से मिलने की कीमत 4 गुना!

संबंधित सामग्री

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।