बुंदेलखंड में विकास की नई दिशा

CM योगी ने बांदा में 229 विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, बोले - बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदली

मुख्यमंत्री योगी ने बांदा में 710 करोड़ रुपये की लागत से 229 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, बुंदेलखंड के विकास को नई गति मिली।

CM योगी ने बांदा में 229 विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, बोले - बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदली

CM योगी ने बांदा में 229 विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा के पंडित JN PG कालेज मैदान में आयोजित जनसभा में बांदा और बबेरू विधानसभा क्षेत्र की 710 करोड़ रुपये की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदली

इस मौके पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के 9 सालों में बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं। कभी पलायन, पेयजल संकट और डकैतों के लिए पहचाने जाने वाले इस इलाके में आज विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। CM ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सबसे पहले बुंदेलखंड का दौरा करने और इस क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने के लिए कहा था। उस वक्त बुंदेलखंड पिछड़ेपन, पलायन और पेयजल संकट से जूझ रहा था। 

युवाओं की भागीदारी

CM योगी ने कहा डकैतों और विभिन्न माफियाओं का आतंक था। किसान खेतों तक जाने से डरते थे, नौजवान रोजगार के लिए पलायन कर रहे थे और व्यापारी डर के माहौल में जीवन बिता रहे थे। उन्होंने कहा कि साल 2017 में प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद हालात तेजी से बदले। आज  के समय में बुंदेलखंड बेहतर सड़क और रेल संपर्क से जुड़ रहा है। हर घर तक पेयजल पहुंचाने और किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। सरकारी नौकरियों में भी बांदा के युवाओं की भागीदारी बढ़ी, जो पहले केवल एक सपना था।

CM ने विकास कार्यों का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह परिवर्तन जनता के सहयोग और अच्छे जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से संभव हुआ है। उन्होंने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और नरैनी विधायक ओममणि वर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से क्षेत्र में विकास परियोजनाओं को गति मिली है।

CM ने कहा कि आज बुंदेलखंड डकैतों और माफियाओं के आतंक से मुक्त होकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज जैसी संस्थाएं संचालित की जा रही हैं। पालीटेक्निक कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है और सड़क, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से काम चल रहा है।

संबंधित सामग्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' शुरू की, जिससे वे मुफ्त में बस यात्रा कर सकेंगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

सीएम योगी ने रायबरेली में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026