Gwalior: “तेरे बाप ने दहेज में भैंस नहीं दी”, विवाहिता ने एसिड पीकर किया सुसाइड

buffalo-is-equal-to-bullet-in-gwalior-chambal

Gwalior: “तेरे बाप ने दहेज में भैंस नहीं दी”, विवाहिता ने एसिड पीकर किया सुसाइड

gwalior “तेरे बाप ने दहेज में भैंस नहीं दी” विवाहिता ने एसिड पीकर किया सुसाइड

Gwalior Chambal: सामान्य तौर पर दहेज में सोना, चांदी, नकदी और महंगी गाड़ियों की मांग की जाती है, लेकिन ग्वालियर में एक अजीब मामला सामने आया. यहां एक नवविवाहिता को उसके ससुराल वाले दहेज में भैंस नहीं लाने को लेकर प्रताड़ित करते थे. उसे इतना परेशान किया गया कि उसने एसिड पीकर जान दे दी. Read More :-30 की उम्र के बाद जो सच सामने आता है: वो कोई नहीं बताता, पढ़िए दिल छू लेने वाली कहानी

Gwalior Chambal: दहेज में मांगी थी भैंस

ग्वालियर में दहेज में मुर्रा भैंस नहीं मिलने पर ससुरालवालों की प्रताड़ना से नवविवाहिता ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। 17 अक्टूबर को पुलिस ने पति, जेठ-जेठानी और सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। 21 साल की विमलेश बघेल की शादी 31 जनवरी 2024 को माधौगंज निवासी दिनेश बघेल से हुई थी। शादी के बाद ससुरालवालों ने दहेज में मुर्रा भैंस की मांग कर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। [caption id="attachment_111695" align="alignnone" width="300"]विवाहिता ने किया सुसाइड विवाहिता ने किया सुसाइड[/caption]

माता-पिता ने बचपन में साथ छोड़ा

पुलिस के अनुसार, डमौर ग्राम निवासी विमलेश बघेल की जिंदगी की शुरुआत संघर्षों से भरी रही. जन्म के 1 साल बाद ही उसके पिता कमल सिंह बघेल की बीमारी से मौत हो गई. इसके दो महीने बाद मां मीरा बाई भी गुजर गईं. तीन बहनों में सबसे छोटी विमलेश को उसके बड़े भाई महेंद्र बघेल ने पाला-पोसा, पढ़ाया और यथा संभव उसकी हर जरूरत पूरी की.

Gwalior Chambal: शादी के बाद से ही परेशान करने लेगे

शादी में कुछ नहीं देने पर ससुराल वालों ने कुछ ही महीनों बाद उसे परेशान करना शुरू कर दिया. पति दिनेश ने भी उसका साथ नहीं दिया, उसने पिता-माता, भाई-भाभी के साथ मिलकर विमलेश को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया. वे उसे ताने मारते कहते- तेरे भाई ने हमें भैंस तक नहीं दी. विमलेश ने यह बात अपने भाई को बताई तो उसने ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ दिन बाद यातनाएं और ताने फिर शुरू हो गए. उसके साथ मारपीट भी की जाती.

भैंस के लिए करते थे मारपटी

भैंस के लिए रोज मारपीट करते थे आरोपी आरोपी रोज भैंस को लेकर विमलेश से मारपीट करते थे। उसके भाई के पास कई भैंसें थीं, जिनमें से एक मुर्रा भैंस दहेज में मांगी गई थी ताकि ससुराल का डेयरी व्यवसाय चले। विमलेश ने यह बात भाई को कई बार बताई, पर ससुरालवालों का रवैया नहीं बदला। मुर्रा भैंस की कीमत 1.5 से 2 लाख रुपए है।

Gwalior Chambal: बाइक के बराबर भैंस

ग्वालियर-चंबल अंचल में बाइक के बराबर भैंस ग्वालियर-चंबल अंचल में दूध व्यवसाय प्रमुख है। यहां अच्छी भैंस की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपए होती है। दहेज में भैंस देने का चलन है, इसलिए ससुराल पक्ष बाइक से अधिक भैंस को तरजीह देता है। भैंस को लेकर यहां कई बार हत्याएं तक हुई हैं। Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है  

संबंधित सामग्री

पंजाब यूनिवर्सिटी में बम की धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी

राज्य

पंजाब यूनिवर्सिटी में बम की धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की।

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

मनोरंजन

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गणेश रायते की अचानक मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है.

शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन बाद इलाज के दौरान मौ-त

राज्य

शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन बाद इलाज के दौरान मौ-त

ग्वालियर में शादी के तीन दिन बाद नवविवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया, और 100 दिन इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी।

नकली पनीर-घी पर सरकार का बड़ा एक्शन, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक

राज्य

नकली पनीर-घी पर सरकार का बड़ा एक्शन, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक

उत्तराखंड में नकली और घटिया डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

अबान के जनाजे में शामिल होगा अली: झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, पुलिस की कड़ी सुरक्षा

राज्य

अबान के जनाजे में शामिल होगा अली: झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, पुलिस की कड़ी सुरक्षा

अली अहमद को अपने भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल मिली। झांसी जेल से कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज ले जाया गया।