सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

पुलिसकर्मी की मौत सलमान खान के घर के बाहर

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गणेश रायते की अचानक मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है.

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-तलॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुरक्षा ड्यूटी निभा रहे एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिसकर्मी की जान गई. मृतक पुलिसकर्मी की पहचान गणेश रायते के रूप में हुई है. उनकी उम्र 41 साल थी.  वो मुंबई पुलिस की LA-4 यूनिट में तैनात थे. 

कैसे हुई पुलिसकर्मी की मौत?

जानकारी के मुताबिक, गणेश रायते शुक्रवार शाम करीब 6 बजे ड्यूटी पर मौजूद थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वो मौके पर ही गिर पड़े. वहां मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए. उन्हें इलाज के लिए भाभा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के मुताबिक

शुरुआती जानकारी में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. गणेश रायते की ड्यूटी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगाई गई थी. सलमान की सुरक्षा पहले से कड़ी की गई है, जिसके चलते उनके घर के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है. 

सदमे में पहुंचा साथी पुलिसकर्मी

फिलहाल पुलिस की ओर से घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. गणेश रायते की अचानक मौत से पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है. गणेश की मौत से उनके साथी पुलिसकर्मी और परिवार को गहरा सदमा लगा है. 

इस घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों और उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. सुरक्षा जैसी संवेदनशील ड्यूटी में तैनात जवानों को लंबे समय तक सतर्क रहना पड़ता है और कई बार अचानक होने वाली स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां गंभीर साबित हो सकती हैं. 

सलमान की सुरक्षा में तैनात था पुलिसकर्मी

सलमान खान को लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग से जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं.  सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां भी चल चुकी हैं, जिसके बाद से सलमान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी भाईजान की सुरक्षा में उनके घर के बाहर कई पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं. 41 साल के गणेश रायते भी उन्हीं में से एक थे.   


 

संबंधित सामग्री

सलमान और रणदीप हूडा बनाएंगे असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 घर 

मनोरंजन

सलमान और रणदीप हूडा बनाएंगे असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 घर 

असम भारी बाढ़ से प्रभावित है, जहाँ सलमान खान और रणदीप हूडा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कदम उठाए हैं। सलमान ने 500 टेम्पररी घर बनाने का फैसला किया है।

MP में युवाओं के लिए खुशखबरी: 19,062 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस कांस्टेबल से लेकर पंचायत सचिव तक निकलेंगी नौकरियां

राज्य

MP में युवाओं के लिए खुशखबरी: 19,062 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस कांस्टेबल से लेकर पंचायत सचिव तक निकलेंगी नौकरियां

मध्य प्रदेश सरकार ने 12 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी किया, जिसमें 19062 पदों पर भर्ती होगी।

सलमान खान की 'द अलायंस' में एंट्री:भाई को देख इमोशनल हुए सोहेल खान, लगाया गले 

मनोरंजन

सलमान खान की 'द अलायंस' में एंट्री:भाई को देख इमोशनल हुए सोहेल खान, लगाया गले 

सलमान खान ने प्राइम वीडियो के शो 'द अलायंस' में एंट्री की, जहां उनके भाई सोहेल खान और अन्य प्रतियोगी उन्हें देख हैरानी और खुशी से भर गए।

बिरयानी खाते-खाते सलमान खान लगवा रहे थे सिर में इंजेक्शन: प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

मनोरंजन

बिरयानी खाते-खाते सलमान खान लगवा रहे थे सिर में इंजेक्शन: प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

शैलेन्द्र सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने सलमान खान को बिरयानी खाते समय PRP थेरेपी का इंजेक्शन लेते देखा। यह उपचार बालों की ग्रोथ के लिए होता है।

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर में बड़ा हादसा, रस्सी से टकराकर पुलिस कांस्टेबल की मौत

राज्य

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर में बड़ा हादसा, रस्सी से टकराकर पुलिस कांस्टेबल की मौत

अमृतसर के भंडारी पुल पर, पंजाब बंद के दौरान, एक पुलिसकर्मी की प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाई गई रस्सी से मौत हो गई।