BJP Reviews Ministers' Performance

MP के मंत्रियों की परीक्षा: खराब परफॉर्मेंस पर बीजेपी सख्त, कई दिग्गजों की हो सकती है छुट्टी, ‘रिपोर्ट कार्ड’ में जानें

Following a performance review, the BJP has praised some ministers for their work in MP, while others face criticism and potential dismissal.

MP के मंत्रियों की परीक्षा: खराब परफॉर्मेंस पर बीजेपी सख्त, कई दिग्गजों की हो सकती है छुट्टी, ‘रिपोर्ट कार्ड’ में जानें

MP की डॉ मोहन सरकार के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के बाद बीजेपी संगठन बेहद सख्त नजर आ रहा है। आगामी महीने में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले मंत्रियों का ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड’ सामने आया है। बेहतर काम करने वाले मंत्रियों की जहां पीठ थपथपाई गई है, वहीं विवादित बयानबाजी और लचर कामकाज वाले कई दिग्गज मंत्रियों को संगठन की ओर से कड़ी फटकार लगी है। सूत्रों के अनुसार मानें तो खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी भी हो सकती है।

इन मंत्रियों की लगी फटकार

संगठन और मुख्यमंत्री की समीक्षा में कई मंत्रियों के कामकाज और उनके क्षेत्रों से आ रही शिकायतों पर गहरी नाराजगी जताई गई है।

विजय शाह: कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए विवादित बयान और विभागीय कामकाज में ढैय्या (फिसड्डी) साबित होने पर नाराजगी।

प्रतिमा बागरी: परिवार को लेकर हुई बदनामी और अपने ही गृह जिले में स्थिति न संभाल पाने के कारण निशाने पर आईं।

नागर सिंह चौहान: क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार और जिले व क्षेत्रवासियों की नाराजगी की गंभीर शिकायतें।

संपतिया उइके: जल जीवन मिशन को लेकर विभाग की असफलता और सुस्त कार्यप्रणाली।

एदल सिंह कंसाना: खाद-बीज के संकट से न उभर पाना, किसानों की भारी नाराजगी और क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का मामला।

गोविंद सिंह राजपूत: गेहूं खरीदी के लक्ष्यों में विफलता, बारदानों की कमी और मंडियों में किसानों की लंबी लाइनें व अव्यवस्था।

नारायण सिंह पंवार: अपनी बयानबाजी को लेकर संगठन की नाराजगी और पूर्व में इस्तीफा देने की बात कहना।

इसके अलावा, कुछ सीनियर मंत्रियों को इस बात के लिए भी निशाने पर लिया गया है कि वे अपने राज्य मंत्रियों (Junior Ministers) को पर्याप्त काम नहीं सौंप रहे हैं।

इन मंत्रियों के काम की हुई तारीफ

खराब परफॉर्मेंस के बीच कुछ मंत्रियों ने अपने विभागों में शानदार काम किया है, जिन्हें संगठन और मुख्यमंत्री ने सराहा है

चेतन कश्यप: मध्य प्रदेश में निवेश (Investment) को लेकर किए गए बेहतरीन कार्यों की सराहना।

धर्मेंद्र लोधी: राष्ट्रवाद की दिशा में बेहतर संगठन और विभागीय कार्यों के लिए तारीफ मिली।

राजेंद्र शुक्ला: स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए प्रयोग और पीपीपी (PPP) मॉडल पर नए मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत की सराहना।

प्रहलाद पटेल: पंचायत सशक्तिकरण और ‘पेसा एक्ट’ (PESA Act) के जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन के लिए पीठ थपथपाई गई।

राकेश सिंह: मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने के लिए तारीफ हुई। हालांकि, बैठक में हंसी-मजाक के बीच ’90 डिग्री ब्रिज’ को लेकर चुटकी भी ली गई।

राव उदय प्रताप: 10वीं और 12वीं के बेहतर परीक्षा परिणामों के साथ-साथ प्रदेश में नई परिवहन व्यवस्था लागू करने पर मुख्यमंत्री और संगठन ने तारीफ की।

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026