उत्तराखंड में BJP ने विधानसभा चुनावों के लिए की रणनीति तेज, दून में हुई बैठक

बीजेपी की चुनाव रणनीति तैयार

उत्तराखंड में BJP ने विधानसभा चुनावों के लिए की रणनीति तेज, दून में हुई बैठक

उत्तराखंड में बीजेपी ने 'मिशन 2027' के लिए विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज की, अहम बैठक में कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

उत्तराखंड में bjp ने विधानसभा चुनावों के लिए की रणनीति तेज दून में हुई बैठक

उत्तराखंड में BJP ने विधानसभा चुनावों के लिए की रणनीति तेज |

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर ने BJP ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के 'मिशन 2027' को लेकर देहरादून में संगठनात्मक रणनीति पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में BJP के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 

संगठनात्मक रणनीति पर एक महत्वपूर्ण बैठक

बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने अपने शासकीय आवास पर BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। संगठनात्मक बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। BJP राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय करने की योजना तैयार कर रही है।

फरवरी 2027 में चुनाव?

गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल उसी वक्त पूरा होगा। हालांकि, प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कुछ प्रशासनिक कारणों, जैसे जनगणना, के चलते चुनाव 2026 के अंत (नवंबर या दिसंबर) में समय से पहले भी कराए जा सकते हैं। हालांकि चुनाव की आधिकारिक तारीखों की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग चुनाव से कुछ महीने पहले ही करेगा। बता दे उत्तराखंड विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं। इनमें 13 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में आगामी चुनाव को देखते हुए BJP संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी रणनीति को धार देने में जुट गई है।

संबंधित सामग्री

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

राज्य

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद, BJP नेतृत्व ने पार्टी कार्यालय में गहन समीक्षा बैठक आयोजित की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, विभिन्न जिलों में स्कूल बंद करने पड़े।