बिहार में सहयोग शिविर आयोजित

बिहार के वैशाली में सहयोग शिविर का शुभारंभ, CM सम्राट ने किया उद्घाटन

बिहार सरकार ने वैशाली जिले के सोनपुर में सहयोग शिविर की शुरुआत की, जहां ग्रामीणों की समस्याएं जल्दी से सुलझाई जाएंगी। शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को होगा।

बिहार के वैशाली में सहयोग शिविर का शुभारंभ, CM सम्राट ने किया उद्घाटन

बिहार में सहयोग शिविर आयोजित

बिहार के वैशाली जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरी बुजुर्ग गांव में बिहार सरकार के सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में आए।

तीसरे मंगलवार को होगा आयोजित

राज्य सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि अब यह सहयोग शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पूरे बिहार में आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करेंगे। सहयोग शिविर के पहले दिन करीब 50 आवेदन मिले, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। आयोजन स्थल पर अलग से काउंटर बनाकर आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया गया और आवेदकों को तत्काल रिसीविंग भी उपलब्ध कराई गई। 

लापरवाही हुई तो निलंबन

शिविर में भूमि संबंधित बासगीत पर्चा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, शौचालय निर्माण राशि और सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। आयोजन के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी आवेदन का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाए। राज्य सरकार ने चेतावनी दी है कि तय समय में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से 3 बार नोटिस जारी किए जाएंगे, इसके बाद भी लापरवाही मिलने पर निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है।

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026