बिहार में बाढ़ की स्थिति

हेलीकॉप्टर से बाढ़ का जायजा लेने निकले CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बिहार के कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हवाई सर्वे कर राहत कार्यों की समीक्षा की। आठ जिले हाई अलर्ट पर।

By : शिवम् पांडेय
हेलीकॉप्टर से बाढ़ का जायजा लेने निकले CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बिहार में बाढ़ की स्थिति

बिहार में लगातार बढ़ते नदी के जलस्तर ने कई इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और गांवों में पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

हवाई सर्वे से लिया जायजा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एरियल सर्वे के जरिए उन इलाकों की स्थिति देखी, जहां बाढ़ का असर ज्यादा है। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों तक मदद समय पर पहुंचे और राहत कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो। सीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई है। उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेजी से प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक

एरियल सर्वे के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में राहत-बचाव कार्यों के साथ प्रभावित इलाकों में लोगों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने को लेकर समीक्षा की जा सकती है। सरकार की ओर से लगातार बदलते हालात पर नजर रखी जा रही है। नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले भी कर चुके हैं सर्वे

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार की नदियों पर भी इसका असर देखने को मिला था। उस समय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उत्तर बिहार के कई जिलों का एरियल सर्वे किया था। अब एक बार फिर राज्य के कई हिस्सों में नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया है। गंगा, गंडक और सोन समेत कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कुछ स्थानों पर नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

8 जिलों में हाई अलर्ट

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बिहार के आठ जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इनमें भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद शामिल हैं। इन जिलों में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना और जरूरत के मुताबिक राहत सामग्री उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर मॉडल पर नया कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना बनाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर मॉडल पर नया कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना बनाई

हरियाणा में विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना है, जो सिंगापुर के सनटेक सिटी की तर्ज पर होगा। इससे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन संभव होगा।

MLC चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरी का ऐलान

MLC चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरी का ऐलान

प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में शिक्षा संवाद में भाग लेकर शिक्षकों को 7वें वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरियों की गारंटी दी।

पांढुर्णा में CM डॉ मोहन यादव का ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम, वरिष्ठजनों से किया आत्मीय संवाद

पांढुर्णा में CM डॉ मोहन यादव का ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम, वरिष्ठजनों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को सम्मानित किया और उनके अनुभवों को महत्वपूर्ण बताया।

सिंगापुर पहुंचे CM सैनी, निवेश से लेकर जंगल सफारी तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

सिंगापुर पहुंचे CM सैनी, निवेश से लेकर जंगल सफारी तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर दौरे पर हैं, जहाँ वे निवेश, औद्योगिक सहयोग, और शिक्षा के क्षेत्रों में साझेदारियों पर चर्चा कर रहे हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर