भरत तिवारी एनकाउंटर मामला

CM सम्राट ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर तोड़ी चुप्पी, बोले - दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

CM सम्राट ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर तोड़ी चुप्पी, बोले - दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

CM सम्राट ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर तोड़ी चुप्पी

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज गुरुवार को अपनी चुप्पी तोड़ी। CM सम्राट चौधरी ने कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। CM ने कहा भोजपुर में एक घटना घटी। प्रदेश सरकार ने तुरंत ही सबसे ऊपर के जो आयोग होते हैं, ज्यूडिशियल कमीशन का जांच के लिए गठन किया।

भरत तिवारी केस पर जवाब

CM सम्राट चौधरी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित 'संविधान हत्या दिवस' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोई भी दिक्कत सामने आती है तो सरकार तुरंत चिंतित होकर उसको आगे बढ़ाती है। CM चौधरी ने उक्त बयान एक कार्यक्रम के जरिए तब दिया जब इस केस की न्यायिक जांच शुरू हो गई। हालांकि इससे पहले जब वे मीडिया के सामने आए थे तो पत्रकारों ने उनसे भरत तिवारी केस पर सवाल किया था तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

'संविधान हत्या दिवस'

बता दें कि आज पटना के ज्ञान भवन में आपातकाल की स्मृति में आयोजित 'संविधान हत्या दिवस' कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी की ओर से किया गया था। इसमें JP आंदोलन के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और BJP के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। बिहार के CM सम्राट चौधरी के अलावा कई सांसद और मंत्री, विधायक भी उपस्थित थे। इस मौके पर जहां CM सम्राट चौधरी ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तो जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस को घेरा।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में विकास और भव्य आयोजन की योजना बताई। इसमें संतों और स्थानीय जनता का भी योगदान होगा।

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026