बीएचयू में प्रोफेसर लहरी पर हमला

ICU में पद्मश्री प्रोफेसर से कथित मारपीट, BHU में हड़कंप; मेडिकल बोर्ड ने शुरू की जांच

बीएचयू अस्पताल के ICU में भर्ती प्रोफेसर टीके लहरी पर हमले की खबर से चिंता बढ़ी, परिजनों ने एक डॉक्टर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया।

By : सोनिया रायकवार
ICU में पद्मश्री प्रोफेसर से कथित मारपीट, BHU में हड़कंप; मेडिकल बोर्ड ने शुरू की जांच

 

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) अस्पताल के ICU में भर्ती 85 वर्षीय पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. टीके लहरी से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों ने कार्डियोथोरेसिक विभाग के एक एसोसिएट प्रोफेसर पर ICU में गाली देने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।

परिजनों का दावा है कि कथित घटना के दौरान प्रो. लहरी के चेहरे और आंख के पास चोट आई। प्रो. लहरी पिछले करीब आठ महीने से BHU अस्पताल के ICU में भर्ती बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रो. लहरी के परिजनों ने ई-मेल के जरिए बीएचयू के कुलपति, आईएमएस निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रो. लहरी की चिकित्सकीय जांच की मांग की. शिकायत के बाद बीएचयू प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया. बोर्ड के सदस्यों ने आईसीयू पहुंचकर प्रो. लहरी की स्थिति का जायजा भी लिया है.

डायरेक्टर बोले- मारने जैसा कोई मामला नहीं

आईएमएस बीएचयू के निदेशक डॉ. एसएन संखवार ने कहा कि परिजनों की ओर से ई-मेल मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. उनके मुताबिक, जिस डॉक्टर पर आरोप लगाया गया है, वही डॉक्टर प्रो. लहरी की सेवा कर रहे हैं और वह उनके शिष्य भी हैं. निदेशक ने कहा कि परिजनों को मेडिकल रिपोर्ट और वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई है और उन्हें अस्पताल आकर देखने के लिए कहा गया था. उनका कहना है कि 2 सितंबर से अब तक परिजन अस्पताल नहीं आए. उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मारने जैसा कोई मामला नहीं है और प्रो. लहरी की निगरानी मेडिकल बोर्ड कर रहा है.

27 जनवरी से ICU में चल रहा इलाज

प्रो. टीके लहरी 27 जनवरी 2026 से बीएचयू अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. परिजनों के मुताबिक, उन्हें घटना की जानकारी एक सितंबर को कार्डियोथोरेसिक विभाग से मिली. इसके बाद चेहरे पर चोट के फोटो भी उपलब्ध कराए गए. परिवार का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी प्रशासन से नहीं, बल्कि विभाग के एक डॉक्टर से मिली. परिजनों ने आंतरिक चोट की आशंका को देखते हुए विस्तृत मेडिकल जांच की मांग की है.

2006 में मिला पद्मश्री, मरीजों की सेवा जारी रखी

कोलकाता में 3 जनवरी 1941 को जन्मे डॉ. टीके लहरी वर्ष 2003 में आईएमएस बीएचयू से सेवानिवृत्त हुए थे. इसके बावजूद वह लंबे समय तक मरीजों को देखते रहे. परिवार के मुताबिक, वह पैदल सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक की ओपीडी तक जाकर मरीजों का इलाज करते थे. चिकित्सा क्षेत्र और मरीजों की सेवा में योगदान के लिए उन्हें 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. परिजनों का दावा है कि वह अपनी पेंशन का बड़ा हिस्सा विभिन्न संस्थानों को दान करते रहे हैं और सादगीपूर्ण जीवन जीते हैं.

संबंधित सामग्री

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

निर्मला सीतारमण के भाषण में हंगामा, विरोध के बीच रोकना पड़ा संबोधन

निर्मला सीतारमण के भाषण में हंगामा, विरोध के बीच रोकना पड़ा संबोधन

आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में आयोजित एक बड़े कृषि कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विरोध का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने और CM नायडू ने एक कार्यक्रम की आधारशिला रखी।

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विभाग की तारीफ की और नई भर्तियों की घोषणा की। उन्होंने दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

गणित में फेल करने की धमकी देकर छात्रा को फ्लैट ले गया शिक्षक, किया रेप; 9 महीने बाद खुला मामला

गणित में फेल करने की धमकी देकर छात्रा को फ्लैट ले गया शिक्षक, किया रेप; 9 महीने बाद खुला मामला

राजकोट में एक शिक्षक पर अपनी छात्रा को अच्छे अंक दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया।

'कॉलेज में नए आए हो, सही से बात किया करो...', भोपाल के LNCT में जूनियर छात्र से बर्बरता, सीनियर्स पर FIR

'कॉलेज में नए आए हो, सही से बात किया करो...', भोपाल के LNCT में जूनियर छात्र से बर्बरता, सीनियर्स पर FIR

भोपाल के LNCT कॉलेज में जूनियर छात्र उदयवीर सिंह के साथ मारपीट की गई। सीनियर छात्रों पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगे हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर