भोपाल में PWD का अजब कारनामा, 80 फीट सड़क के बीच खड़ा छोड़ा आम का पेड़; हादसे का खतरा बढ़ा

भोपाल में सड़क निर्माण समस्या

भोपाल में PWD का अजब कारनामा, 80 फीट सड़क के बीच खड़ा छोड़ा आम का पेड़; हादसे का खतरा बढ़ा

भोपाल में नई बनी सड़क पर बड़े पेड़ को न हटाकर उसके दोनों ओर सड़क बना दी गई, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी समाधान की मांग कर रहे हैं।

भोपाल में pwd का अजब कारनामा 80 फीट सड़क के बीच खड़ा छोड़ा आम का पेड़ हादसे का खतरा बढ़ा

राजधानी भोपाल में लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। भेल नगर कॉलोनी के वार्ड-64 में बनाई जा रही 80 फीट चौड़ी सीमेंट-कांक्रीट सड़क के बीचों-बीच एक बड़ा आम का पेड़ खड़ा छोड़ दिया गया है। पेड़ को हटाने या सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के बजाय उसके दोनों तरफ सड़क बना दी गई, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान ही अधिकारियों को इस पेड़ की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद काम जारी रखा गया। अब स्थिति यह है कि सड़क के बीच अचानक आने वाले पेड़ से वाहन चालकों को रास्ता बदलना पड़ता है। खासकर रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि मौके पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए हैं।

रहवासियों ने बताया कि अनजान वाहन चालक तेज रफ्तार में आते हैं और सड़क के बीच खड़े पेड़ को देखकर अचानक दिशा बदलने को मजबूर हो सकते हैं। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।

पेड़ हटाए बिना सड़क

भेल नगर के रहवासियों ने तेज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों, सड़क निर्माण एजेंसी के ठेकेदार, क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम आयुक्त को शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि उनकी मांग पेड़ काटने की नहीं है, बल्कि पर्यावरण और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए पेड़ को तकनीकी प्रक्रिया के तहत दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए।

किसी बड़े हादसे को रोका जा सके

मकान नंबर 43/ए के सामने सड़क के बीच खड़े इस पेड़ को लेकर स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब निर्माण से पहले ही खतरे की जानकारी दे दी गई थी, तो फिर पेड़ हटाए बिना सड़क क्यों बनाई गई।

रहवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि पेड़ भी सुरक्षित रहे और भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

संबंधित सामग्री

90 की रफ्तार में इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत

राज्य

90 की रफ्तार में इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत

भोपाल के कोलार में तेज रफ्तार इनोवा ने स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे शुभम अवस्थी की मौत हुई और उनका बेटा माधव गंभीर रूप से घायल हो गया।

भोपाल में कमर्शियल लाइसेंस शुल्क का विरोध,व्यापारियों का धरना,  प्रदेश के बाकी शहरों में नहीं है शुल्क-व्यापारी

राज्य

भोपाल में कमर्शियल लाइसेंस शुल्क का विरोध,व्यापारियों का धरना, प्रदेश के बाकी शहरों में नहीं है शुल्क-व्यापारी

भोपाल में व्यापारियों ने कमर्शियल लाइसेंस शुल्क के विरोध में नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया, शहर के अन्य भागों में ऐसा शुल्क नहीं है।

स्कूल बचाने के लिए सड़क पर उतरे 300-400 बच्चे… भोपाल में पहली बार दिखा ‘जेन अल्फा प्रोटेस्ट’!

राज्य

स्कूल बचाने के लिए सड़क पर उतरे 300-400 बच्चे… भोपाल में पहली बार दिखा ‘जेन अल्फा प्रोटेस्ट’!

भोपाल में छात्रों ने अपने स्कूल को KVS में मर्ज किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन किया, जिसे 'जेन अल्फा प्रोटेस्ट' कहा गया।

हाईकोर्ट के आदेश पर राजधानी के निशातपुरा में चला बुलडोजर, 11 मकान जमींदोज

राज्य

हाईकोर्ट के आदेश पर राजधानी के निशातपुरा में चला बुलडोजर, 11 मकान जमींदोज

भोपाल में निशातपुरा इलाके में जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के निर्देश पर 35 साल पुराने अतिक्रमण में बने 11 मकानों को ढहा दिया।

1.20 करोड़ के लालच में 17 वर्षीय किशोर की हत्या, फर्जी डॉक्टर पर साजिश रचने का आरोप

राज्य

1.20 करोड़ के लालच में 17 वर्षीय किशोर की हत्या, फर्जी डॉक्टर पर साजिश रचने का आरोप

भोपाल में 1.20 करोड़ रुपए के लालच में एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।