भोपाल में नई इलेक्ट्रिक बसें

भोपाल की पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगी हाईटेक, बैरागढ़ में पहला ई-बस डिपो तैयार; 20 जुलाई से पहले होगा ट्रायल रन

भोपाल में नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें 20 जुलाई से पहले ट्रायल रन की योजना है। यह परियोजना सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक कदम है।

भोपाल की पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगी हाईटेक, बैरागढ़ में पहला ई-बस डिपो तैयार; 20 जुलाई से पहले होगा ट्रायल रन

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था जल्द ही आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनने जा रही है। शहर का पहला अत्याधुनिक ई-बस डिपो बैरागढ़ में लगभग तैयार हो चुका है। यहां 10 नई इलेक्ट्रिक बसें भी पहुंच चुकी हैं, जबकि 20 जुलाई से पहले इनका फाइनल ट्रायल रन किए जाने की तैयारी है। फिलहाल डिपो में फिनिशिंग, लाइटिंग और तकनीकी परीक्षण का काम अंतिम चरण में चल रहा है।

ये बसें 20-20 के बैच में भोपाल पहुंचेंगी

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) के तहत पहले चरण में शहर को 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। ये बसें 20-20 के बैच में भोपाल पहुंचेंगी। अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल सफल होने के बाद इन्हें चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख रूटों पर उतारा जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाना है।

बेहतर रूट प्लानिंग जैसी व्यवस्थाएं भी लागू 

नई इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। सभी बसें इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) से लैस होंगी, जिससे कंट्रोल रूम से हर बस की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा स्मार्ट टिकटिंग सिस्टम, जीपीएस ट्रैकिंग, प्रशिक्षित ड्राइवर और बेहतर रूट प्लानिंग जैसी व्यवस्थाएं भी लागू की जा रही हैं।

योजना के अनुसार, इस वर्ष 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा, जबकि वर्ष 2027 में 150 और बसें शामिल की जाएंगी। इस तरह शहर में कुल 250 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा तैयार होगा। पहले केवल 95 बसों को मंजूरी मिली थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 250 कर दिया गया।

80 हजार से अधिक यात्रियों को सीधा लाभ

प्रारंभिक चरण में आठ प्रमुख रूटों पर 100 बसों के संचालन से प्रतिदिन 80 हजार से अधिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। बीसीएलएल की सीईओ अंजू अरुण कुमार ने बताया कि बैरागढ़ डिपो लगभग तैयार है और प्रयास है कि इसी महीने के अंत तक ट्रायल रन पूरा कर लिया जाए।
 

संबंधित सामग्री

PM मोदी के जन्मदिवस पर CM मोहन यादव ने शुरू किया रक्तदान शिविर, बोले- रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जान

PM मोदी के जन्मदिवस पर CM मोहन यादव ने शुरू किया रक्तदान शिविर, बोले- रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जान

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।

ओवैसी के मिसाइल वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा का जवाब: बोले- बैरिस्टर हो, बदतमीजी की भाषा छोड़ो; फिर कही ये बात

ओवैसी के मिसाइल वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा का जवाब: बोले- बैरिस्टर हो, बदतमीजी की भाषा छोड़ो; फिर कही ये बात

AIMIM नेता ओवैसी और BJP विधायक शर्मा के बीच मिसाइल बयान को लेकर राजनीतिक जुबानी जंग तेज हुई। दोनों ने भोपाल में UCC के मुद्दे पर भी बहस की।

फर्जी पासपोर्ट मामले में STF का बड़ा खुलासा, 2 संदिग्ध हिरासत में..  विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

फर्जी पासपोर्ट मामले में STF का बड़ा खुलासा, 2 संदिग्ध हिरासत में.. विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

भोपाल में एसटीएफ ने फर्जी पासपोर्ट गिरोह का पर्दाफाश किया, 70 पासपोर्ट बरामद। गिरोह ने पासपोर्ट बनाने के लिए भारी राशि वसूली।

भोपाल एयरपोर्ट पर ओवैसी की सुरक्षा में चूक! कार्यकर्ताओं की भीड़ में फंसे AIMIM प्रमुख

भोपाल एयरपोर्ट पर ओवैसी की सुरक्षा में चूक! कार्यकर्ताओं की भीड़ में फंसे AIMIM प्रमुख

भोपाल एयरपोर्ट पर AIMIM प्रमुख ओवैसी की सुरक्षा में चूक हुई। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को प्रभावित किया।

भोपाल में पूर्व DGP के बंगले में 7 लाख की चोरी, अमेरिका से आई बेटी के जेवरों से भरा पर्स गायब

भोपाल में पूर्व DGP के बंगले में 7 लाख की चोरी, अमेरिका से आई बेटी के जेवरों से भरा पर्स गायब

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व DGP के बंगले से सोने के जेवर और नकदी चोरी हुई, पुलिस ने इलेक्ट्रिशियन को हिरासत में लिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर