भोपाल में भीषण आग

भोपाल के लालघाटी स्थित तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

भोपाल के लालघाटी में एक वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई, जिसमें दमकलकर्मियों ने कई घंटे मेहनत कर आग पर काबू पाया।

भोपाल के लालघाटी स्थित तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में स्थित एलर कॉम्प्लेक्स में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। यह तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत है, जिसमें छह रेस्टोरेंट और कई अन्य दुकानें संचालित होती हैं। आग लगने की जानकारी रविवार सुबह तब हुई, जब पास की इमारत के एक सुरक्षा गार्ड ने कॉम्प्लेक्स की खिड़कियों से धुआं निकलते देखा। शुरुआत में उसे लगा कि यह रेस्टोरेंट के किचन से उठने वाला सामान्य धुआं है, लेकिन कुछ ही देर में लपटें दिखाई देने लगीं, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

8 दमकलों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही शहर के विभिन्न फायर स्टेशनों से आठ दमकल वाहन और तीन वाटर टैंकर मौके पर पहुंच गए। आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि दमकलकर्मियों को अंदर पहुंचने के लिए भवन की दीवार तक तोड़नी पड़ी। करीब एक घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

सिलेंडरों को समय रहते निकाला गया

कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में ‘बापू की कुटिया’ और ग्राउंड फ्लोर पर डोमिनोज का आउटलेट सहित कई प्रतिष्ठान संचालित हैं। आग के दौरान सबसे बड़ा खतरा रेस्टोरेंट के किचन में रखे चार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों से था। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले इन सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के अनुसार आग अनूप रिजवानी के ‘भोज इन’ रेस्टोरेंट से शुरू हुई थी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय रेस्टोरेंट में कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
 
संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026