भोपाल में स्कॉर्पियो से कुचलकर 3 साल की बच्ची की मौत: CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

बच्ची की दर्दनाक मौत

भोपाल में स्कॉर्पियो से कुचलकर 3 साल की बच्ची की मौत: CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

बैरसिया क्षेत्र में 3 वर्षीय जूना खान की स्कॉर्पियो वाहन से कुचलकर मौत हो गई। गंभीर चोटों के कारण उसकी जान चली गई, पुलिस ने जांच शुरू की।

भोपाल में स्कॉर्पियो से कुचलकर 3 साल की बच्ची की मौत cctv में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

भोपाल। बैरसिया क्षेत्र के ललरिया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 3 साल की मासूम बच्ची की स्कॉर्पियो से कुचलकर मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्ची वाहन के नीचे फंसकर करीब 20 फीट तक घिसटती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद स्कॉर्पियो का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में बच्ची के लिवर में इंटरनल ब्लीडिंग समेत कई गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

टीचर दंपती की बेटी थी मासूम जूना

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार मृत बच्ची की पहचान जूना खान (3) के रूप में हुई है। उसके पिता सोहेल खान सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि उसकी मां भी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण सोहेल अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ ललरिया गांव स्थित ससुराल आए थे।

चॉकलेट लेने गई थी बच्ची, तभी हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 2:30 बजे जूना अपने नाना के साथ गांव की दुकान पर चॉकलेट और बिस्किट लेने गई थी। नाना दुकान पर सामान ले रहे थे, जबकि बच्ची दुकान से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंच गई। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गई।

चालक को दिखाई नहीं दी सड़क पर गिरी बच्ची

घटना के अनुसार, पास में ही एक युवक की स्कॉर्पियो खड़ी थी। करीब 10 सेकेंड बाद चालक ने वाहन स्टार्ट किया और आगे बढ़ा दिया। चालक को सड़क पर गिरी बच्ची दिखाई नहीं दी। स्कॉर्पियो का अगला पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ गया और वह वाहन के नीचे फंस गई। इसके बाद बच्ची करीब 20 फीट तक घिसटती चली गई और पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया।

हादसे के बाद गांव में मचा हड़कंप

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बैरसिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

डॉक्टरों ने बताई गंभीर चोटें, चालक पर जांच शुरू

डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के लिवर में गंभीर अंदरूनी रक्तस्राव हुआ था। इसके अलावा सिर में चोट, हाथ-पैर में फ्रैक्चर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें मिलीं। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो गांव के ही जाकिर पिता कल्लू चला रहे थे। उनके खिलाफ मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

UCC लागू कर समानता कायम करने और ‘एक राष्ट्र, एक कानून, एक झंडा’ के विजन को साकार करने की दिशा में कदम: CM डॉ. यादव

राज्य

UCC लागू कर समानता कायम करने और ‘एक राष्ट्र, एक कानून, एक झंडा’ के विजन को साकार करने की दिशा में कदम: CM डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

राज्य

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

संभल, उत्तर प्रदेश में एक स्कूल के छज्जे के गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और दो अन्य बच्चे घायल हुए।

सहारनपुर में ITBP DIG की मौत, सड़क हादसे में गई जान

राज्य

सहारनपुर में ITBP DIG की मौत, सड़क हादसे में गई जान

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसे में ITBP के DIG परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुआ।

चमोली टनल हादसा 42 घंटे बाद 8वां शव बरामद,रेस्क्यू ऑपरेशन के सामने दलदल की बड़ी चुनौती

राज्य

चमोली टनल हादसा 42 घंटे बाद 8वां शव बरामद,रेस्क्यू ऑपरेशन के सामने दलदल की बड़ी चुनौती

उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद 19 मजदूर निकाले गए, 7 की मौत, 3 अभी भी लापता।