दीवार पर चिपकाया फोन, भोपाल में गर्लफ्रेंड के सामने सुसाइड!

bhopal-man-suicide-video-call-girlfriend-phone-taped-wall

दीवार पर चिपकाया फोन, भोपाल में गर्लफ्रेंड के सामने सुसाइड!

दीवार पर चिपकाया फोन भोपाल में गर्लफ्रेंड के सामने सुसाइड

Bhopal suicide video call: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक का नाम मोहम्मद इफतिखार (21) था जो B-Tech थर्ड ईयर का छात्र था और बिहार का रहने वाला था। लाइव सुसाइड उसने अपनी एक दोस्त को वीडियो कॉल पर दिखाया। 

वीडियो कॉल पर फांसी

पुलिस के अनुसार पूर्वी चंपारण, बिहार निवासी मोहम्मद इफ्तिखार यहां बैंक नगर कॉलोनी अशोका गार्डन में किराए से रह रहा था और रातीबड़ के कॉलेज में बीटेक थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। इफ्तिखार अपने दोस्तों के साथ किराए पर रहता था। बुधवार रात उसके दोस्त दूसरे दोस्तों के रूम पर थे और इफ्तिखार रूम में अकेला था। रात करीब 2 बजे तक वह अपनी फ्रेंड से बात करता रहा और उसी दौरान उसने फांसी लगा ली।

[caption id="attachment_141145" align="alignnone" width="1117"]मोहम्मद इफ्तिखार, मृतक मोहम्मद इफ्तिखार, मृतक[/caption]

दीवार पर चिपकाया फोन

सुबह जब काफी देर तक इफतिखार बाहर नहीं निकला को मकान मालिक ने अंदर झांक कर देखा तो युवक फंंदे से लटका हुआ था. मकान मालिक की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे की दीवार पर इफतिखार का मोबाइल चिपका मिला। इफतिखार के साथियों ने पुलिस को बताया है कि इफतिखार ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था और सुसाइड करते हुए वीडियो भी दिखाया। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है। 

Bhopal suicide video call: फोन की जांच

पुलिस ने छात्र मोहम्मद इफतिखार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके मोबाइल को जब्त कर लिया। फोन लॉक है जिसके कारण उसका परीक्षण नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि फोन की एफएसएल जांच कराई जाएगी। छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। PM के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

[caption id="attachment_141147" align="alignnone" width="1128"]PM के लिए खड़े परिजन PM के लिए खड़े परिजन[/caption]

परिजनों का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके एक रिश्तेदार ने डिग्री दिलाने के नाम पर बेटे से 1.30 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। कई बार कहने पर भी पैसा लौटाने को तैयार नहीं था। रकम मांगने पर वो बेटे को धमकाता था। इसी कारण बेटे ने जान दी है। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल पर जांच की जाएगी।

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।