Bhopal jail inmate death: भोपाल में जेल बंदी की संदिग्ध हालात में मौत

bhopal-jail-inmate-dies-under-suspicious-circumstances

Bhopal jail inmate death: भोपाल में जेल बंदी की संदिग्ध हालात में मौत

bhopal jail inmate death भोपाल में जेल बंदी की संदिग्ध हालात में मौत

Bhopal jail inmate death: भोपाल सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह नाबालिग से रेप के केस में जेल में बंद था। बहन से आखिरी बार 8 दिन पहले उसकी मुलाकात हुई थी। तब उसने कब तक बाहर आने की बात पूछी थी। इसी के साथ सीने में तेज दर्द की बात कही थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि बेहोशी की हालत में सोमवार शाम को उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक रोशन पंथी पुत्र भैयालाल पंथी विदिशा का रहने वाला था।

Bhopal jail inmate death: नाबालिग रिश्तेदार ने दर्ज कराई थी FIR

छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की नाबालिग रिश्तेदार किशोरी ने उसके खिलाफ रेप का केस करीब सात महीने पहले दर्ज कराया था। आरोपी पर घर में घुसकर ज्यादती करने का आरोप था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से ही रोशन जेल में बंद था।

बेटी से सीने में दर्द की बोला था-पिता

मृतक के पिता भैयालाल पंथी ने कहा,कि आठ दिन पहले बड़ी बेटी ने बेटे से मुलाकात की थी। तब रोशन ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। उसे जेल में समय पर इलाज नहीं दिया गया। सोमवार शाम को एक पुलिसकर्मी ने कॉल कर बताया कि बेटे की तबीयत सीरियस है। भोपाल आ जाएं, यहां आए तो बेटा वेंटीलेटर पर मिला। उसके शरीर में हलचल नहीं थी। डॉक्टरों से पूछने पर बीमारी नहीं बताई गई। जवान बेटे की अचानक मौत से हम सदमें में हैं। और मौत की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।