भोपाल के निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, पथराव में 3 जवान घायल

bhopal-hospital-violence-police-stone-pelting

भोपाल के निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, पथराव में 3 जवान घायल

भोपाल के निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा पथराव में 3 जवान घायल

bhopal hospital violence: भोपाल में एक निजी अस्पताल के बाहर बुधवार को अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया. पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती एक युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भीड़ ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिए और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी कर दी.इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

[caption id="attachment_138719" align="alignnone" width="1062"]पुलिस से झड़प पुलिस से झड़प[/caption]

bhopal hospital violence: युवक की मौत के बाद भड़के परिजन

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक लक्ष्मण बंशकार आदमपुर छावनी का रहने वाला था और मजदूरी करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि उसे चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.परिजनों का आरोप है कि साधारण समस्या होने के बावजूद युवक को सीधे आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। इलाज कैसे हुआ, किस डॉक्टर ने किया  इसकी जानकारी भी अस्पताल प्रबंधन ठीक से नहीं दे रहा था.आखिरी समय में परिवार के किसी सदस्य को मरीज से मिलने नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर परिजनों को अस्पताल की नीयत पर शक हुआ और स्टाफ से कहासुनी हो गई।

bhopal hospital violence: तीन पुलिसकर्मी घायल, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान भीड़ और उग्र हो गई.लोगों ने पुलिस पर तीन तरफ से पथराव शुरू कर दिया। इसमें करीब 50 से अधिक लोग शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ महिलाएं भी थीं.पथराव में आरक्षक हेमंत और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र को कान में चोट लगी, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी को भी हल्की चोट आई। गोविंदपुरा थाना प्रभारी की सरकारी बोलेरो का कांच भी टूट गया और पुलिस के एक अन्य वाहन को नुकसान पहुंचा।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

देश-विदेश

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों को समय पर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

फ्रिज में बदबू आने का मुख्य कारण खराब खाना होता है। बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करके फ्रिज को बदबू-मुक्त और ताज़ा बनाया जा सकता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

राज्य

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

राज्य

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

पिथौरागढ़ के विवेक सिंह ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और बच्चे के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं।