भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन, हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी

bhopal-holi-holika-dahan-bhadra-market-update

भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन, हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी

भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन हुरियारों की टोलियां तैयार बाजार सतरंगी

bhopal holi holika dahan: भोपाल में होली की रौनक अब साफ दिखाई देने लगी है. गली-मोहल्लों में बच्चों की पिचकारियों की आवाज, दुकानों पर रंग-गुलाल की खुशबू और लोगों के चेहरों पर त्योहार की चमक. राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में होली को लेकर माहौल पूरी तरह रंगीन हो चुका है.सोमवार को होलिका दहन होगा, लेकिन भद्रा के कारण यह दहन देर रात किया जाएगा. इसके बाद 4 मार्च को चुलेड़ी के साथ रंगों का असली जश्न मनाया जाएगा, जिसे लेकर हुरियारों की टोलियां अभी से तैयार दिख रही हैं। [caption id="attachment_138071" align="alignnone" width="1059"]बाजार बाजार[/caption]

bhopal holi holika dahan: सतरंगी हुआ बाजार, हर्बल गुलाल की धूम

होली के चलते शहर के बाजारों में खास चहल-पहल है। न्यू मार्केट से लेकर चौक बाजार तक अस्थायी दुकानों की कतारें सजी हैं. लोग रंग-गुलाल, पिचकारी, टोपी, सफेद टी-शर्ट और बच्चों को लुभाने वाले तमाम सामान खरीदते नजर आ रहे हैं.इस बार हर्बल गुलाल और देसी पिचकारियों की मांग ज्यादा है. व्यापारियों का कहना है कि लोग अब त्वचा और पर्यावरण को लेकर ज्यादा सजग हो गए हैं, इसलिए केमिकल रंगों की बजाय सुरक्षित विकल्प चुन रहे हैं।

bhopal holi holika dahan: गोकाष्ठ से जलेगी होली

इस बार कई इलाकों में होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह परंपरागत और पर्यावरण के लिहाज से बेहतर विकल्प है.होलिका दहन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मोहल्लों में लकड़ी सज चुकी है और देर रात के मुहूर्त को लेकर लोग सतर्क दिख रहे हैं।

सुरक्षा को लेकर अपील

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने होली पर्व पर लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मर या पोल के नीचे न करें.मंत्री ने चेताया कि थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. साथ ही व्यापारियों से भी आग्रह किया गया है कि अस्थायी दुकानों की रोशनी के लिए नियमानुसार कनेक्शन लें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

आत्मनिर्भर भारत की छाप

इस बार होली बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां पहले विदेशी सामानों की भरमार रहती थी, वहीं अब देसी और स्थानीय उत्पाद ज्यादा नजर आ रहे हैं.व्यापारियों के अनुसार यह बदलाव आत्मनिर्भर भारत की सोच का नतीजा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। इसका सीधा फायदा छोटे उद्योगों और स्थानीय कारीगरों को मिल रहा है। [caption id="attachment_138072" align="alignnone" width="1062"]होलिका दहन होलिका दहन[/caption]
आज देर रात होगा होलिका दहन
ज्योतिष विद्वानों के अनुसार भद्रा और चंद्र ग्रहण के चलते होलिका दहन का मुहूर्त देर रात तय किया गया है. सोमवार रात 12:50 से 2:02 बजे के बीच भद्रा के पुछ काल में होलिका दहन सबसे शुभ माना गया है.3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण रंग नहीं खेला जाएगा, जबकि 4 मार्च को पूरे उत्साह के साथ रंगभरी होली मनाई जाएगी. राजधानी पूरी तरह तैयार है, बस देर रात की अग्नि के साथ रंगों के पर्व का आगाज़ होना बाकी है।  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।