भोपाल में फर्नीचर शोरूम में आग

भोपाल में फर्नीचर शोरूम और गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

भोपाल में एक फर्नीचर शोरूम में मंगलवार सुबह लगी भीषण आग से लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग पर नियंत्रण पाने में 5 घंटे लगे।

भोपाल में फर्नीचर शोरूम और गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हमीदिया रोड स्थित फर्नीचर शोरूम में लगी आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा गोदाम धुएं और आग की लपटों से घिर गया। आग की चपेट में आने से सोफा, बेड, अलमारी, डाइनिंग टेबल सहित लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर राख हो गया।

आग बुझाने का काम शुरू

जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब साढ़े 5 बजे लगी। स्थानीय लोगों ने जब शोरूम से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

10:20 बजे आग पूरी तरह काबू में आ सकी

आग की गंभीरता को देखते हुए फतेहगढ़, बोगदा पुल, कबाड़खाना, बैरागढ़ और गांधीनगर से दमकल वाहन बुलाए गए। फायर फाइटर्स ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। करीब 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सुबह 10:20 बजे आग पूरी तरह काबू में आ सकी।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

फायर फाइटर नौशाद अली ने बताया कि दमकल वाहनों और पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाई गई। आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखा ज्यादातर सामान बचाया नहीं जा सका।शोरूम संचालक के अनुसार, आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गोदाम में रखे महंगे फर्नीचर जैसे सोफा सेट, बेड, अलमारी, डाइनिंग टेबल, टी टेबल और अन्य सजावटी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है, ताकि आग के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

संबंधित सामग्री

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

मध्यप्रदेश के भोपाल में विकास पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विद्वानों ने राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

भोपाल में 50 स्टूडेंट्स को मिलेगी UPSC-MPPSC की फ्री कोचिंग, आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

भोपाल में 50 स्टूडेंट्स को मिलेगी UPSC-MPPSC की फ्री कोचिंग, आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

भोपाल जिला प्रशासन ने UPSC और MPPSC की तैयारी के लिए आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग शुरू की। रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त तक खुले हैं।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026