Bhopal drug case: ड्रग्स और यौन शोषण मामला: मछली परिवार पर जल्द होगी कड़ी कार्रवाई

bhopal-drug-case

Bhopal drug case: ड्रग्स और यौन शोषण मामला: मछली परिवार पर जल्द होगी कड़ी कार्रवाई

bhopal drug case ड्रग्स और यौन शोषण मामला मछली परिवार पर जल्द होगी कड़ी कार्रवाई

Bhopal drug case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आए ड्रग्स और यौन शोषण के चर्चित मामले में एक बार फिर मछली परिवार पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इस केस में मुख्य आरोपी शारिक मछली और उसका परिवार पुलिस के रडार पर हैं। क्राइम ब्रांच ने उन्हें एक बार फिर तलब किया है, क्योंकि पिछली पूछताछ में उन्होंने अधूरी जानकारी दी थी। [caption id="attachment_111245" align="alignnone" width="300"]Bhopal drug case Bhopal drug case[/caption]

अधूरी जानकारी, अब दोबारा बुलावा

बता दें की क्राइम ब्रांच द्वारा की गई पूछताछ के दौरान मछली परिवार ने दस्तावेज अधूरे सौंपे और जवाब भी स्पष्ट नहीं दिए। इसी कारण क्राइम ब्रांच ने दोबारा समन जारी किया है।
  • 17 अक्टूबर को सोहेल मछली को
  • 19 अक्टूबर को शारिक मछली को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
Bhopal drug case: इस बार पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित हों। इतना ही नहीं, पिछली बार वकीलों की टीम के साथ उपस्थित होने के बावजूद परिवार ने पूरी जानकारी नहीं दी थी।

कई गंभीर आरोपों में घिरा है मछली परिवार

[caption id="attachment_111246" align="alignnone" width="300"]Bhopal drug case Bhopal drug case[/caption] [caption id="attachment_111247" align="alignnone" width="300"]Bhopal drug case Bhopal drug case[/caption] मछली परिवार पर दर्ज मामलों की फेहरिस्त लंबी है। उन पर आरोप हैं कि उन्होंने:
  • सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की,
  • ड्रग्स की तस्करी की,
  • लड़कियों से यौन शोषण,
  • ब्लैकमेलिंग और
  • जबरन वसूली जैसे कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया
पुलिस को उनके ठिकानों से अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। तीन मुख्य आरोपी

Bhopal drug case: इस हाई-प्रोफाइल केस में तीन मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं:

  • शारिक मछली,
  • शाहवर, और
  • यासीन।

इन तीनों के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद पुलिस अब निर्णायक कार्रवाई की तैयारी में है।

भोपाल का यह मामला केवल नशे और शोषण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अवैध कब्जा, संगठित अपराध और राजनीतिक संरक्षण जैसे पहलू भी जुड़े हुए हैं। आने वाले दिनों में मछली परिवार पर बड़ी कार्रवाई की संभावना है।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।