Bhopal death news: 'भभूत' समझकर छात्रा ने खा लिया चूहामार दवा,हुई मौत

bhopal-death-news

Bhopal death news: 'भभूत' समझकर छात्रा ने खा लिया चूहामार दवा,हुई मौत

bhopal death news भभूत  समझकर छात्रा ने खा लिया चूहामार दवाहुई मौत

Bhopal death news: भोपाल के ईटखेड़ी क्षेत्र से 1 रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक छोटी सी चूक ने 12वीं की होनहार छात्रा की जान ले ली. बता दें की घर के मंदिर में रखी चूहामार दवा को अनजाने में 'भभूत' समझकर छात्रा ने खा लिया. जिसके बाद करीब 15 दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी.. जो अब हार गई और मौत को गले लगा लिया. [caption id="attachment_133510" align="alignnone" width="300"]मृतका मृतका[/caption]

26 जनवरी को खा ली थी दवा

बता दें की ईटखेड़ी के लांबाखेड़ा निवासी 17 साल की वैष्णवी सेन जो 12वीं की छात्रा थी, इसकी मौत की जानकारी ने सबको चौका दिया. एक गलती उसकी मौत का कारण बन गई है. यह दर्दनाक हादसा 26 जनवरी को हुआ. परिजनों के मुताबिक, घर में चूहों के आतंक से परेशान होकर मां ने मंदिर के पास एक पुड़िया में चूहामार पाउडर रखा था. पूजा करने के बाद वैष्णवी ने उसी पाउडर को भभूत समझकर माथे पर लगाया और प्रसाद स्वरूप उसका सेवन कर लिया.

अस्पताल से मिली थी छुट्टी

दवा खाने के बाद वैष्णवी कोचिंग चली गई, जहां उसे लगातार उल्टियां होने लगीं. घर लौटने पर जब मां ने भभूत की पुड़िया के बारे में पूछा, तब सच्चाई सामने आई. आनन-फानन में उसे भानपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी. परिजनों को लगा कि खतरा टल गया है, लेकिन जहर शरीर में धीरे-धीरे असर कर रहा था.

Bhopal death news: हार्ट और लिवर पर हुआ असर

वही जब 3 दिन पहले छात्रा की हालत फिर बिगड़ी तो उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान पता चला कि जहर ने अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है. सोमवार सुबह उपचार के दौरान वैष्णवी की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

Bhopal death news: वैष्णवी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अस्पताल में ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही बोर्ड की परीक्षा होने वाली थी। इससे पहले ही उसके साथ अनहोनी हो गई है.

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।