भोपाल में वक्फ विवाद गहराया

भोपाल में यतीमखाने की 2.7 एकड़ जमीन पर घमासान,वक्फ बोर्ड की FIR के बाद अस्पताल पर ताला लगाने और पानी रोकने के आरोप

भोपाल के दारुल शफकत यतीमखाने की जमीन को लेकर विवाद गहराया है। वक्फ बोर्ड का आरोप है कि अपनी संपत्ति बताकर अनुमति ली गई।

भोपाल में यतीमखाने की 2.7 एकड़ जमीन पर घमासान,वक्फ बोर्ड की FIR के बाद अस्पताल पर ताला लगाने और पानी रोकने के आरोप

भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित दारुल शफकत यतीमखाने की करीब 2.7 एकड़ जमीन को लेकर विवाद अब और गहरा गया है। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड इस संपत्ति को 1961 से गजट नोटिफाइड वक्फ संपत्ति बता रहा है। बोर्ड की शिकायत पर दारुल शफकत सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शाहिद अलीम खान समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।

वक्फ बोर्ड ने लगाए गंभीर आरोप

वक्फ बोर्ड का आरोप है कि वक्फ संपत्ति को अपना बताते हुए भवन निर्माण की अनुमति ली गई और जमीन के एक हिस्से को जीवन रेखा अस्पताल को किराए पर दिया गया। बोर्ड के मुताबिक जुलाई 2011 से मई 2025 तक अस्पताल से करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपए किराया और 30 लाख रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में प्राप्त हुए। कुल राशि करीब 2.26 करोड़ रुपए बताई गई है, जिसका पूरा हिसाब बोर्ड को नहीं दिए जाने का आरोप है।

28 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी का दावा

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल के अनुसार मामले में करीब 28 करोड़ 91 लाख रुपए की आरआरसी जारी की गई है। बोर्ड का कहना है कि कथित वित्तीय नुकसान की रिकवरी कलेक्टर के माध्यम से संबंधित लोगों की चल-अचल संपत्तियों से की जाएगी। बोर्ड ने यह भी आरोप लगाया कि लंबे समय से वक्फ संपत्ति से होने वाली आय का पूरा हिसाब नहीं दिया गया। दारुल शफकत सोसायटी इन आरोपों से इनकार करती है।

अस्पताल पर रात में ताला लगाने का आरोप

अब विवाद में नया मोड़ आया है। दारुल शफकत सोसायटी ने जीवन रेखा अस्पताल प्रबंधन पर यतीमखाने के एक हिस्से में रात के समय ताला लगाने का आरोप लगाया है। कार्यकारिणी सदस्य परवेज खान के मुताबिक अस्पताल संचालक डॉ. फरीद शेख की ओर से करीब 30 से 40 लोग वहां पहुंचे थे। आरोप है कि नीचे स्थित हिस्से का ताला तोड़कर वहां रखा सिलाई सेंटर का सामान और अन्य सामग्री बाहर निकाल दी गई।

CCTV फुटेज होने का दावा

सोसायटी का कहना है कि जिस हिस्से में सिलाई सेंटर चलता था, वहां कार्यकारिणी की बैठकें भी होती थीं। आरोप है कि सामान बाहर निकालने के बाद अस्पताल का खराब और कंडम सामान अंदर रखकर दोबारा ताला लगा दिया गया। संस्था ने इस पूरी घटना के CCTV फुटेज मौजूद होने का दावा किया है।

पानी की मोटर और टैंक तक पहुंच बंद

सोसायटी के अनुसार ताला लगाए गए हिस्से में पानी का स्टोरेज टैंक, मोटर और पानी भरने के स्विच लगे हैं। यह हिस्सा मुख्य यतीमखाने से स्लाइडिंग गेट के जरिए जुड़ा है। आरोप है कि इस रास्ते को भी लॉक कर दिया गया, जिससे बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था प्रभावित हुई।

98 बच्चों के सामने जलसंकट

दारुल शफकत सोसायटी के मुताबिक संस्था के अलग-अलग केंद्रों में करीब 98 बच्चे रह रहे हैं। इनमें लगभग 65 लड़के और 33 लड़कियां शामिल हैं। पानी की समस्या के कारण फिलहाल टैंकर से पानी मंगाया जा रहा है। सोसायटी का आरोप है कि अब यतीमखाने की पानी व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन पर निर्भर हो गई है।

बच्चों की पढ़ाई और रहने की व्यवस्था

संस्था के अनुसार बच्चों के रहने, भोजन और शिक्षा की व्यवस्था दारुल शफकत द्वारा की जाती है। बच्चों को करीब 18 वर्ष की उम्र तक संस्था की देखरेख में रखा जाता है। परवेज खान के मुताबिक काला दरवाजा स्थित केंद्र में बच्चों को इंग्लिश मीडियम से आठवीं तक पढ़ाया जाता है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाता है।

विवाद का अगला कदम क्या होगा?

एक तरफ वक्फ बोर्ड जमीन और संपत्ति से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच और रिकवरी की बात कर रहा है, वहीं दारुल शफकत सोसायटी अब अस्पताल प्रबंधन पर ताला लगाने और पानी की व्यवस्था प्रभावित करने का आरोप लगा रही है। दोनों पक्षों के दावों के बीच 98 बच्चों की पानी और दैनिक जरूरतों को लेकर स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के AIIMS से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की है।

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष मनाते हुए भोपाल में बड़े पैमाने पर 'शाखा संगम' आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 30,000 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर