भोजपुरी इंडस्ट्री में जुबानी जंग, खेसारी और रवि किशन आमने सामने

bhojpuri-industry-verbal-war-khesari-ravi-kishan

भोजपुरी इंडस्ट्री में जुबानी जंग, खेसारी और रवि किशन आमने सामने

भोजपुरी इंडस्ट्री में जुबानी जंग खेसारी और रवि किशन आमने सामने

Khesari vs Ravi Kishan: भोजपुरी इंडस्ट्री के 3 बड़े नाम, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और BJP सांसद व अभिनेता रवि किशन, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है मंच से दिए गए तीखे बयान, मिमिक्री और आपसी तंज, जिसने भोजपुरी इंडस्ट्री की खींचतान को फिर हवा दे दी है।

खेसारी का रवि किशन पर हमला

हाल ही में एक स्टेज शो के दौरान खेसारी लाल यादव ने गोरखपुर सांसद रवि किशन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने न सिर्फ रवि किशन की मिमिक्री की, बल्कि ये भी कहा, 'रवि किशन मेरे बाप बनने की कोशिश न करें।' खेसारी ने यह भी कहा कि उनके पिता का नाम मंगरु यादव है और कोई और उनका बाप बनने की कोशिश न करे। रवि किशन की मिमिक्री

Khesari vs Ravi Kishan: ‘2 पैग में टाइट हो जाते हैं।'

वहीं पवन सिंह पर भी खेसारी लाल ने तंज कसा और कहा, 'वो तो 2 पैग में टाइट हो जाते हैं।' खेसारी ने स्टेज पर एक एंकर से कहा, मजाक करना है तो उनसे कीजिए, जिनका पेट निकला है। खेसारी के फैंस का कहना है, 'ये भी पवन सिंह पर ही तंज था।' अब ये जानिए की इस जंग की शुरूआत कहा से हुई। [caption id="attachment_130548" align="alignnone" width="511"]पवन सिंह पर भी खेसारी लाल ने तंज कसा पवन सिंह पर भी खेसारी लाल ने तंज कसा[/caption]

कहां से शुरू हुई जंग?

Khesari vs Ravi Kishan: दरअसल, गोरखपुर महोत्सव के दौरान रवि किशन और पवन सिंह दोनों मंच पर मौजूद थे। शो के दौरान सांसद रवि किशन ने माइक संभालते हुए खेसारी लाल पर तंज कसा। बिना नाम लिए उन्होंने कहा, 'इंडस्ट्री में एक अभिनेता ऐसा है, जो जब नया-नया आया था तो पैर छूकर सम्मान करता था। बाद में थोड़ा स्टारडम क्या मिला घुटना छूने लगा।' इस बयान के जवाब में खेसारी लाल ने हाल ही में कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान रवि किशन की मिमिक्री की। उन्होंने कहा- 'पहले यहां छूता था, अब यहां छूता है।' खेसारी लाल यादव ने आगे कहा, 'शुक्र मनाइए कि आपका सम्मान करने वाला आपका भाई है। आजकल बेटा भी अपने पिता के पैर नहीं छूता।' मुझे जन्म देने वाले पिता का नाम मंगरु यादव है तो किसी और को उनके पिता बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।' [caption id="attachment_130549" align="alignnone" width="515"]गोरखपुर महोत्सव में रवि किशन और पवन सिंह गोरखपुर महोत्सव में रवि किशन और पवन सिंह[/caption]

 पवन सिंह पर तंज

वहीं 5 जनवरी को पवन सिंह के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें वह लड़खड़ाते हुए नजर आए। इसी के बाद खेसारी साल का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए कहा, 'कुछ लोग इतना पी लेते हैं कि पूरा शरीर हिलने लगता है। मेरा शरीर देखिए, कैसे खड़ा है।

संबंधित सामग्री

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

सनातन

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

16 July 2026 Rashifal: जानें 16 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, व्यापार, नौकरी, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, शिक्षा और आर्थिक स्थिति का सटीक राशिफल।

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।