भारत का पहला निजी लांच

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

स्काई रूट एयरोस्पेस द्वारा निर्मित विक्रम-1, भारत का पहला निजी प्रक्षेपण यान, का पहला ऑर्बिटल लांच 18 जुलाई को सफल रहा।

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल

स्काई रूट एयरोस्पेस द्वारा तैयार किए गए देश के पहले निजी प्रक्षेपण यान (लांच व्हीकल) विक्रम-1 का पहला ऑर्बिटल लांचिंग 18 जुलाई को सफल रहा। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचारों के साथ लगातार नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। यह उपलब्धि नए भारत के दृढ़ संकल्प, युवा वैज्ञानिकों के नवाचार और देश की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को बधाई 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता वैश्विक अंतरिक्ष जगत में भारत की प्रतिष्ठा को और भी बढ़ाएगी। इस पहले प्रायवेट लांचिंग व्हीकल विक्रम-1 से ऑन डिमांड स्पेस लांचिंग सेवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च

हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस ने 18 जुलाई को भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च किया। यह टेस्ट पहले ही प्रयास में कामयाब रहा। विक्रम-1 को स्काईरूट एयरोस्पेस ने तैयार किया और लॉन्चिंग खुद ही की। सिर्फ लॉन्चपैड ESRO का था। स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी की स्थापना 2018 में 2 दोस्तों पवन कुमार चंदना और नागा भरत डाका ने की थी।

स्पेस सेक्टर के लिए बड़ी कामयाबी 

विक्रम-1 को आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा में इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 12:05 बजे लॉन्च किया गया। स्काईरूट ने 2022 में विक्रम-S सब-ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च किया था, जो 89.5 km की ऊंचाई तक गया था। अब विक्रम-1 450 km की पृथ्वी की सर्कुलर निचली कक्षा तक पहुंच गया है। इसे भारत के स्पेस सेक्टर के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की।

दतिया भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति, उपचुनाव के बाद भाजपा ने किया संगठन में बदलाव

दतिया भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति, उपचुनाव के बाद भाजपा ने किया संगठन में बदलाव

दतिया भाजपा ने माधवेंद्र सिंह परिहार को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया, उपचुनाव के बाद संगठनात्मक बदलाव की दिशा में यह कदम उठाया गया है।

एशियन गेम्स-2026 में भारत का पहला गोल्ड: विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया

एशियन गेम्स-2026 में भारत का पहला गोल्ड: विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया

एशियन गेम्स 2026 में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। स्मृति मंधाना ने 79 रन बनाए।

MP सरकार का नया जेट 26 सितंबर को टोरंटो से भरेगा उड़ान, 6300 किमी रेंज वाले Challenger 3500 में कई खासियत

MP सरकार का नया जेट 26 सितंबर को टोरंटो से भरेगा उड़ान, 6300 किमी रेंज वाले Challenger 3500 में कई खासियत

मध्यप्रदेश सरकार का Bombardier Challenger 3500 जेट कनाडा से भारत के लिए रवाना होने वाला है, जिसमें तकनीकी स्टॉप शामिल होंगे।

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन की स्थापना के लिए दक्षिण भारत के निवेशकों से सहयोग की आशा है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर