कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- "इतनी सीटें मिले कि ...

भगवंत मान ने कांग्रेस पर निशाना साधा

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- "इतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए"

पंजाब के CM भगवंत मान ने कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसा, कहा आपसी लड़ाई खत्म करवानी पड़ेगी और चुनाव में कम सीटें मिलनी चाहिए।

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज बोले- quotइतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आएquot

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- इतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए | None

पंजाब की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर जिले के मुकेरियां में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को लेकर बुधवार को जमकर निशाना साधा। अपने चुटीले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले भगवंत मान ने कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही कथित गुटबाजी पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में ऐसा कोई नेता नहीं बचा जिसकी दूसरे नेता से बनती हो।

मुख्यमंत्री ने कहा, “राजा वडिंग (पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष) की चरणजीत सिंह चन्नी से नहीं बनती, चन्नी की प्रताप सिंह बाजवा से नहीं बनती, बाजवा की रंधावा से नहीं बनती, रंधावा की वडिंग से नहीं बनती, वडिंग की नवजोत सिंह सिद्धू से नहीं बनती और सिद्धू की किसी से नहीं बनती।”

पंजाब सीएम भगवंत मान

‘कांग्रेस की लड़ाई खत्म करवानी पड़ेगी’

भगवंत मान ने कांग्रेस की आपसी लड़ाई पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब इस विवाद को खत्म करवाना जरूरी हो गया है और शायद उन्हें ही इसमें बीच में आना पड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव में इतनी ही सीटें मिलनी चाहिए कि उसे मुख्यमंत्री बनाने की स्थिति ही न आए।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी।” मान का इशारा कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही कथित खींचतान की ओर था।

‘ऐसा लग रहा है जैसे सीएम पद की शपथ का समय तय हो चुका है’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता इस तरह व्यवहार कर रहे हैं, जैसे राज्यपाल ने पहले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ का समय तय कर दिया हो और अब केवल यह फैसला होना बाकी हो कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार बनाने के लिए 59 विधानसभा सीटों की जरूरत होती है, लेकिन कांग्रेस के नेता पहले चुनाव जीतने की रणनीति बनाने के बजाय मुख्यमंत्री पद के लिए आपस में संघर्ष कर रहे हैं।

कांग्रेस का चुनावी चिन्ह

कांग्रेस की बस यात्रा पर भी कसा तंज

भगवंत मान ने कांग्रेस की प्रस्तावित बस यात्रा को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सभी नेताओं को एक बस में बैठा तो देंगे, लेकिन जब यात्रा खत्म होगी तो शायद सभी नेता साथ नहीं उतरेंगे।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि किसी की पगड़ी हाथ में होगी, किसी का माथा फूटा होगा और किसी की नाक टूटी होगी। इसलिए बस में कुछ ऐसे लोगों को भी बैठाना चाहिए जो नेताओं के बीच होने वाली लड़ाई को शांत करवा सकें।

‘सत्ता के लिए लड़ रहे हैं कांग्रेस नेता’

CM मान

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करने और कथित रूप से पंजाब को लूटने के लिए आपस में संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो आम लोगों के लिए चलाई जा रही मुफ्त योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा।

मान ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि सरकार बनने पर मुफ्त सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को खत्म किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के हित में चल रही योजनाओं को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित सामग्री

केजरीवाल ने E20 फ्यूल के खिलाफ निकाला PM आवास तक मार्च, धरने पर बैठे

देश-विदेश

केजरीवाल ने E20 फ्यूल के खिलाफ निकाला PM आवास तक मार्च, धरने पर बैठे

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने E20 फ्यूल के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ट्रम्प के दबाव में अमेरिका से एथनॉल खरीद रहा है।

मदरसा आतंकवाद पैदा करता है.. डिप्टी CM के बयान के बाद बवाल

राज्य

मदरसा आतंकवाद पैदा करता है.. डिप्टी CM के बयान के बाद बवाल

उत्तर प्रदेश में, चुनाव से पहले मदरसों को लेकर उपमुख्यमंत्री के बयान ने राजनीतिक हलचल में तेजी ला दी है। विपक्ष और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

एक सीट से सत्ता तक: मुकेरियां नगर परिषद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, बदले राजनीतिक समीकरण

राज्य

एक सीट से सत्ता तक: मुकेरियां नगर परिषद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, बदले राजनीतिक समीकरण

मुकेरियां नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी ने महज एक सीट से शुरू करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की।

दतिया उपचुनाव के बाद जीतू पटवारी का सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र, 'श्वेत पत्र' जारी करने की रखी मांग

राज्य

दतिया उपचुनाव के बाद जीतू पटवारी का सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र, 'श्वेत पत्र' जारी करने की रखी मांग

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के बाद, कांग्रेस ने राजनीतिक पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए एक नई परंपरा की स्थापना का सुझाव दिया।

विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट, सीएम डॉ. मोहन बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे

राज्य

विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट, सीएम डॉ. मोहन बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे

मध्यप्रदेश के दतिया उप-चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि बीजेपी हार गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में बीजेपी और ताकत से लड़ेंगे।