BARWANI NEWS: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा विरोध,800 संविदा कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी

barwani-news

BARWANI NEWS: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा विरोध,800 संविदा कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी

barwani news स्वास्थ्य विभाग में बड़ा विरोध800 संविदा कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी

BARWANI NEWS: बड़वानी।स्वास्थ्य विभाग में बड़ा विरोध बड़वानी में 800 संविदा कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी, पूर्व सीएम की घोषणाएं लागू करने की मांग पहले भगवान सिद्धेश्वर को सौंपा ज्ञापन फिर सीएमएचओ को दिया [caption id="attachment_77280" align="alignnone" width="300"]BARWANI NEWS BARWANI NEWS[/caption]

BARWANI NEWS: अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया

बड़वानी में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने 23 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। मंगलवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने सिद्धेश्वर मंदिर से जिला स्वास्थ्य विभाग तक रैली निकाली। कर्मचारियों ने पहले भगवान सिद्धेश्वर फिर सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 जुलाई 2023 को भोपाल में महापंचायत में जो सुविधाएं दी थीं, वे 2025 में छीनी जा रही हैं।

BARWANI NEWS: 50% रिक्त पदों पर संविदा कर्मचारियों का संविलियन नहीं

संविदा कर्मी अशोक कनाडे के अनुसार, विभाग में 50% रिक्त पदों पर संविदा कर्मचारियों का संविलियन नहीं किया गया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ईएल और मेडिकल सुविधाओं को बहाल करना शामिल है। साथ ही अनुबंध प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने और अप्रेजल जैसी कुरीतियों को खत्म करने की मांग है। जिले के 800 से अधिक कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। प्रदेश स्तर पर करीब 32,000 संविदा कर्मचारी इस आंदोलन का हिस्सा हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी।  

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, CM धामी ने किया ऐलान

राज्य

उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, CM धामी ने किया ऐलान

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को CM सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

राज्य

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

अमृतसर के प्रताप नगर में पूर्व जत्थेदार के घर के बाहर गोलीबारी हुई, पुलिस ने जांच शुरू की।

क्या बार-बार आने वाले सपने चेतावनी होते हैं? जानिये बार-बार सपने आने का कारण और समाधान

लाइफ स्टाइल

क्या बार-बार आने वाले सपने चेतावनी होते हैं? जानिये बार-बार सपने आने का कारण और समाधान

जानिए क्या होता है जब एक ही सपना बार-बार आता है। यह आपके अवचेतन मन, अधूरे कर्म या आध्यात्मिक संकेतों का प्रतीक हो सकता है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, CM योगी ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

राज्य

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, CM योगी ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

लखनऊ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर CM योगी ने कांग्रेस की आलोचना की, विभाजन को कायरता का प्रमाण बताया।

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

राज्य

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

सहारनपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी सविता ने रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की छानबीन जारी है।