Bargi Dam water release: बरगी बांध के 9 गेट खोले गए, जल स्तर नियंत्रण में रखने की तैयारी

bargi-dam-9-gates-opened-water-level-control

Bargi Dam water release: बरगी बांध के 9 गेट खोले गए, जल स्तर नियंत्रण में रखने की तैयारी

bargi dam water release बरगी बांध के 9 गेट खोले गए जल स्तर नियंत्रण में रखने की तैयारी

 नियंत्रित तरीके से छोड़ा जा रहा पानी

Bargi Dam water release: खबर जबलपुर से है जहां बरगी बांध के 21 में से 9 गेट रविवार को औसतन 1.33 मीटर की ऊंचाई तक खोले गए हैं। बतादें कि इन गेटों के माध्यम से लगभग 52 हजार 195 क्यूसेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है... जिससे निचले इलाकों में जलभराव से बचाव की योजना पर अमल किया जा रहा है।

 जल स्तर 417.40 मीटर पर पहुँचा

तो वहीं रविवार सुबह 11 बजे बांध का जल स्तर 417.40 मीटर दर्ज किया गया। यह स्तर पूर्ण जलभराव क्षमता 422.76 मीटर से लगभग 5.36 मीटर कम है। इससे स्पष्ट है कि जल स्तर अब भी नियंत्रण में है... लेकिन बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।

[caption id="attachment_93257" align="alignnone" width="510"] Bargi Dam water release:[/caption]

read more: ICAI ने CA फाउंडेशन, इंटर, और फाइनल रिजल्ट घोषित किया: 50% वाले पास

 इनफ्लो बढ़ा, प्रबंधन सतर्क

फिलहाल बरगी जलाशय में 98 हजार 742 क्यूसेक पानी का प्रवाह हो रहा है। मानसूनी वर्षा के चलते इनफ्लो लगातार बना हुआ है... जिससे बांध प्रबंधन द्वारा गेट खोलने का निर्णय लिया गया ताकि अतिरिक्त पानी को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जा सके।

 31 जुलाई तक तय है जल स्तर सीमा

बांध के ऑपरेशनल मैन्युअल के अनुसार 31 जुलाई तक जलाशय का जल स्तर 417.50 मीटर बनाए रखना प्रस्तावित है। इसी दिशा में कार्य करते हुए अब तक के जल स्तर को संतुलित रखा गया है और गेट संचालन उसी योजना के तहत किया जा रहा है।

 निचले इलाकों में अलर्ट जारी

Bargi Dam water release: प्रशासन ने निचले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। नर्मदा किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है... ताकि पानी के बढ़ते प्रवाह से किसी तरह का खतरा न उत्पन्न हो। बचाव दलों को भी तैयार रखा गया है।

read more: शहडोल के स्कूलों में भ्रष्टाचार उजागर, शिक्षा विभाग ने की सख्त कार्रवाई

 

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।