बरेली में अस्पताल में आग

बरेली के 5 मंजिला अस्पताल में भीषण आग, वार्डों में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

बरेली के नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह आग लग गई। मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

By : शिवम् पांडेय
बरेली के 5 मंजिला अस्पताल में भीषण आग, वार्डों में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार सुबह एक अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास स्थित पांच मंजिला नवोदय हॉस्पिटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में करीब 10 बजे आग भड़क उठी। कुछ ही देर में कमरे में रखा सामान आग की चपेट में आ गया और पूरे अस्पताल में धुआं फैलने लगा। फायर अलार्म बजते ही अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। वार्डों में धुआं भरने के बाद परिजन अपने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। कई लोग नवजात बच्चों को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर की ओर दौड़ते नजर आए।

ICU के मरीजों को स्ट्रेचर से बाहर निकाला

आग के दौरान अस्पताल में करीब 100 मरीज और तीमारदार मौजूद थे। इनमें ICU और अन्य वार्डों में भर्ती मरीज भी शामिल थे। धुआं बढ़ने पर अस्पताल कर्मचारियों ने गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकाला। जिस समय आग लगी, उस वक्त अस्पताल की OPD में भी काफी भीड़ थी। आग और धुएं के कारण मरीजों को बाहर निकालने की प्रक्रिया तेजी से शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड ने बगल की बिल्डिंग की तरफ से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। इसके बाद अस्पताल में कूलिंग और तलाशी का काम किया गया।

सभी मरीज दूसरे अस्पतालों में भेजे गए

आग बुझने के बाद अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस की मदद से भर्ती मरीजों को आसपास के अस्पतालों में शिफ्ट कराया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, मरीजों को नजदीक स्थित राज अस्पताल और प्रसाप अस्पताल में भेजा गया। कर्मचारियों को भी एहतियातन दूसरी जगह शिफ्ट किया गया और मरीजों की निगरानी जारी रखी गई। अस्पताल के मालिक उमेश गंगवार के मुताबिक, आग सबसे ऊपरी मंजिल पर बने रेस्ट रूम में लगी थी। कमरे में सोफा और अन्य सामान रखा होने के कारण आग से काफी धुआं उठा। हालांकि दमकल की टीम समय पर पहुंच गई और आग को दूसरे फ्लोर तक फैलने से रोक लिया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ऊपरी मंजिल का सामान्य तौर पर इस्तेमाल नहीं होता और वहां लोगों की आवाजाही भी कम रहती है। अस्पताल में अग्निशमन से जुड़े जरूरी इंतजाम मौजूद होने का भी दावा किया गया है।

 4-5 लोगों को सीढ़ियों से निकाला

फायर ब्रिगेड कर्मचारी कपिल सिंह ने बताया कि आग लगने के दौरान ऊपरी मंजिल पर करीब 4-5 लोग फंस गए थे। वहां धुआं अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने तुरंत ऊपर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और सीढ़ियों के रास्ते नीचे लाया गया। आग पर काबू पाने के बाद पूरे अस्पताल की तलाशी भी ली गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई व्यक्ति फंसा न रह गया हो।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल संबंधित विभाग अस्पताल में आग लगने के कारणों के साथ-साथ प्रवेश और निकास के रास्तों, फायर सेफ्टी उपकरणों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि हादसे में किसी मरीज या अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी नहीं है। समय रहते मरीजों को बाहर निकालने और दमकल की टीम के पहुंचने से आग को बड़े स्तर पर फैलने से रोक लिया गया।

संबंधित सामग्री

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने अगले छह महीनों में 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित माटी-पूर्वांचल महोत्सव में भाग लिया, जहाँ उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की।

लोक भवन में लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

लोक भवन में लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अगले छह महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है।

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में नई सरकारी नियुक्तियों की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्हें निकम्मा बताया।

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

उत्तर प्रदेश में हुई नई पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त की। कहा- प्रक्रिया में किसी प्रकार का भेदभाव या रिश्वत नहीं थी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर