बांकीपुर उपचुनाव की तैयारियां

बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन, CM सम्राट ने PK को कहा बहरूपियां

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है, जिसमें BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी ने नामांकन दाखिल किया है।

बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन, CM सम्राट ने PK को कहा बहरूपियां

BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। इसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद स्काउट एंड गाइड मैदान में NDA की नामांकन सभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत गठबंधन के कई नेता शामिल हुए।

CM का PK पर निशाना

नामांकन सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, विजय कुमार सिन्हा सहित NDA के कई नेता मौजूद रहे। सभा के दौरान नेताओं ने अभिषेक कुमार के समर्थन में वोट की अपील की और बांकीपुर सीट पर जीत का दावा किया। CM सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त कई ऐसे लोग मैदान में आ जाते हैं, जिनका बिहार और बिहार की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं होता।

"बहुरूपियों" से रहे सावधान

CM ने कहा मतदाताओं से ऐसे "बहुरूपियों" से सावधान रहना चाहिए। बांकीपुर में एक पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा है। CM चौधरी ने कहा कि कुछ लोग यहां वोट मांगने आएंगे, लेकिन उनका बिहार से कोई जुड़ाव नहीं है। CM ने कहा कि जिस तरह NDA ने बिहार में 202 सीटों पर जीत दर्ज की थी, उसी तरह बांकीपुर में भी जीत हासिल की जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि NDA ने बिहार के विकास के लिए लगातार काम किया। घर-घर बिजली पहुंचाने से लेकर जनता को सुविधाएं देने तक कई योजनाओं पर काम हुआ। 

बांकीपुर उपचुनाव का दिलचस्प मुकाबला

सीएम चौधरी ने कहा कि सरकार ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का फैसला किया है और इसका लाभ सभी को मिल रहा है। BJP ने बांकीपुर सीट से अभिषेक कुमार बंटी को उम्मीदवार बनाया गया है। वह BJP युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। बांकीपुर उपचुनाव में इस बार का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। BJP जहां अपनी परंपरागत सीट बचाने की कोशिश में है, वहीं विपक्षी दल और नए राजनीतिक चेहरे इस सीट पर सेंध लगाने की तैयारी में हैं।

संबंधित सामग्री

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की, जिसमें चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर फोकस किया गया।

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद पंजाब में BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

SAD-BJP गठबंधन पर फिर चर्चा तेज, हरसिमरत कौर के बाद बिक्रम मजीठिया ने कही बड़ी बात

SAD-BJP गठबंधन पर फिर चर्चा तेज, हरसिमरत कौर के बाद बिक्रम मजीठिया ने कही बड़ी बात

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले SAD और BJP के बीच गठबंधन पर चर्चाएं तेज हुई हैं, जिसमें विभिन्न नेताओं के बयानों ने अटकलों को हवा दी है।

हिमाचल की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें सरकार, BJP सांसद सुरेश कश्यप ने CM सुक्खू को घेरा

हिमाचल की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें सरकार, BJP सांसद सुरेश कश्यप ने CM सुक्खू को घेरा

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कर्ज और आर्थिक संकट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। BJP सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

CM भगवंत मान का BJP पर हमला: बोले- चुनाव आते ही विपक्षी नेताओं के घर पहुंचती है ED

CM भगवंत मान का BJP पर हमला: बोले- चुनाव आते ही विपक्षी नेताओं के घर पहुंचती है ED

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावी राज्यों में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जाता है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026