Bahraich Accident News: तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने 4 लोगों को रौंदा!

bahraich-accident-news

Bahraich Accident News: तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने 4 लोगों को रौंदा!

bahraich accident news तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने 4 लोगों को रौंदा

Bahraich Accident News: बहराइच जिले के भगवानपुर चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हे गयी है, जहां एक तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने सड़क किनारे खड़े रिक्शा का इंतजार कर रहे चार लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना से लोगों के अंदर काफी आक्रोश देखने को मिला।

1 की मौत, 3 घायल

घटना स्थल में मौजूद लोगों ने बताया कि- यह हादसा तब हुआ, जब सभी लोग एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे। एक सन्नो देवी नाम की महिला ने बताया कि - 'वे सभी सड़क किनारे खड़े थे। अचानक तेज गति से आती पुलिस की गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बच्ची ने तुरंत दम तोड़ दिया। स्थानीय निवासी विपिन मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पुलिस वाहन की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जो इस दुर्घटना का मुख्य कारण बनी।'

पुलिस की प्रतिक्रिया और जांच

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। इलाके के लोगों में गुस्सा है, और वे मांग कर रहे हैं कि दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह दुर्घटना न केवल एक परिवार से उनकी बच्ची छीन ली, बल्कि पुलिस की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े करती है।

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।