bageshwar-dham: गरबा पंडालों में फूहड़ता पर गरजे बाबा बागेश्वर, बोले-नौ दिन दुर्...

bageshwar-dham-garba-vulgarity-navratri-controversy

bageshwar-dham: गरबा पंडालों में फूहड़ता पर गरजे बाबा बागेश्वर, बोले-नौ दिन दुर्गा-दुर्गा और दसवें दिन दारू-मुर्गा

bageshwar-dham गरबा पंडालों में फूहड़ता पर गरजे बाबा बागेश्वर बोले-नौ दिन दुर्गा-दुर्गा और दसवें दिन दारू-मुर्गा

गरबा के नाम पर फूहड़ता, देवी उपासना का मज़ाक: बाबा बागेश्वर bageshwar dham garba controversy: बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गरबा और डांडिया के आयोजनों में बढ़ती अशालीनता और फूहड़ता पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि "नवरात्रि के नौ दिन लोग देवी का नाम लेते हैं और दसवें दिन शराब और मांस के साथ धर्म का मज़ाक उड़ाते हैं।"बाबा बागेश्वर ने आयोजकों से अपील की कि गरबा पंडालों में मर्यादा बनी रहनी चाहिए, अन्यथा ये आयोजन संस्कृति से अधिक बाजारवाद बनकर रह जाएंगे।

देवी भक्ति का मजाक मत बनाओ’-बाबा बागेश्वर

उन्होंने आग्रह किया "गरबा पंडालों में केवल वही युवक-युवतियां प्रवेश पाएं, जिनकी पोशाकें पूरी हों. इससे पहले भी अपील की थी गरबा पंडाल के गेट पर आने वाले लोगों पर गौमूत्र के छिड़कना चाहिए और गैर हिंदुओं को नहीं आना चाहिए. इसके बाद कई पंडालों में बैनर लगाए गए. जब हम दूसरे मजहब के आयोजनों में शामिल नहीं होते, तो उन्हें भी हमारे धार्मिक उत्सवों में नहीं आना चाहिए. लेकिन जितना मजाक सनातन धर्मावलंबी स्वयं अपने धर्म का बनाते हैं, उतना अन्य मजहब के लोग भी नहीं बनाते. नवरात्रि में नौ दिन दुर्गा-दुर्गा करने वाले ही दसवें दिन दारू और मुर्गा करते हैं, यही सबसे बड़ी विडंबना है." Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

bageshwar dham garba controversy: ‘कन्याओं की पूजा करें, सुरक्षा का संकल्प लें’

बाबा बागेश्वर ने कहा कि "नवरात्रि केवल पूजा का नहीं, संकल्प का पर्व है। हमें कन्याओं को देवी का रूप मानकर पूजना चाहिए और केवल दक्षिणा नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा का वचन भी देना चाहिए।"बागेश्वर धाम में नौवें दिन कन्या पूजन के साथ 64 खप्परों की पूजा की गई।पूरे गांव में जवारे निकाले गए और देवी भजनों के साथ देवी मंदिर तक यात्रा निकली गई।

देवी भजनों के साथ माता मंदिर पहुंचे बाबा बागेश्वर

bageshwar dham garba controversy: बागेश्वर धाम में 64 खप्पर रखकर 9 दिन तक आराधना की जा रही थी. देवी भजनों के साथ 64 खप्परों को गांव के प्राचीन देवी मंदिर ले जाया गया, जहां उन्हें सम्मान के साथ रखा गया. इसके पूर्व बागेश्वर धाम में कन्याओं का पूजन करते हुए पं. शालिगराम गर्ग ने उन्हें दक्षिणा दी. कन्याओं के सिर पर खप्पर रखकर समूचे गांव में जवारे निकाले गए. लोगों ने अपने-अपने दरवाजों पर जवारों की पूजा की. ढोल-नगाड़े के साथ उत्साह से लोग पूरे गांव में घूमे. गांव के लोग भक्ति भाव के साथ माता रानी के भजन गाते चल रहे थे. Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव  

संबंधित सामग्री

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।