बदरीनाथ में नया अस्पताल

बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का PM मोदी कर सकते है उद्घाटन,श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

उत्तराखंड के बदरीनाथ में नया 45 बेड वाला अस्पताल बन रहा है, जिसमें आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ श्रद्धालुओं को प्रदान की जाएंगी।

बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का PM मोदी कर सकते है उद्घाटन,श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात जल्द मिलने वाली है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहे 45 बेड के चार मंजिला अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अस्पताल को सब जिला अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

आईसीयू से ऑपरेशन थिएटर तक सुविधाएं

अस्पताल में गंभीर मरीजों के उपचार के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू की सुविधा होगी। अस्पताल में आधुनिक मशीनें पहुंच चुकी हैं और उनके इंस्टॉलेशन का काम तेजी से चल रहा है। मरीजों और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए भवन में लिफ्ट भी लगाई गई है।

31 अगस्त तक निर्माण पूरा करने के निर्देश

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कार्यदायी संस्था को अस्पताल भवन का निर्माण 31 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का फोकस अस्पताल को जल्द तैयार कर चिकित्सा सेवाएं शुरू करने पर है। मशीनों की स्थापना और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पीएम मोदी के संभावित दौरे की चर्चा

बताया जा रहा है कि अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी संभावित दौरे को देखते हुए अस्पताल के निर्माण और उपकरणों की स्थापना का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। हालांकि जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अभी आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में बड़ी राहत

बदरीनाथ धाम उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। ऊंचाई के कारण कई यात्रियों को सांस लेने में परेशानी, ऑक्सीजन की कमी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गंभीर मरीजों को अब तक बेहतर इलाज के लिए निचले क्षेत्रों में रेफर करना पड़ता था।

धाम में ही मिलेगा त्वरित इलाज

अस्पताल शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं को बदरीनाथ में ही बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है। आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाओं से गंभीर मरीजों को शुरुआती स्तर पर इलाज मिल सकेगा। इससे चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती। उनकी स्थिति की निगरानी जारी।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर