अयोध्या में राजघाट में महायज्ञ में लगी आग, 1251 हवन कुंड राख

ayodhya-rajghat-mahayagya-fire-hawan-kund-destroyed

अयोध्या में राजघाट में महायज्ञ में लगी आग, 1251 हवन कुंड राख

अयोध्या में राजघाट में महायज्ञ में लगी आग 1251 हवन कुंड राख

Ayodhya Rajghat Fire: UP के अयोध्या में माझा जमथरा स्थित सरयू तट पर आयोजित राजघाट में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। यज्ञ के लिए बांस-बल्ली, घास-फूस और कपड़ों से एक भव्य और विशाल पंडाल तैयार किया गया था। चूंकि मुख्य यज्ञ का समापन शुक्रवार को ही हो चुका था, इसलिए शनिवार को अन्य अनुष्ठान किए जा रहे थे। 

राजघाट में महायज्ञ में लगी आग,

1251 हवन कुंड जलकर राख 

दोपहर के समय अचानक पंडाल से धुएं का गुबार उठा और देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। इस अग्निकांड में यज्ञ स्थल पर बनाए गए 1251 हवन कुंड जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग इतनी भयानक थी कि मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंडलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और SSP डॉ. गौरव ग्रोवर समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।

Ayodhya Rajghat Fire: कारण अज्ञात

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी के झुलसने या जनहानि की सूचना नहीं मिली है, हालांकि आग लगने के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। 

[caption id="attachment_143708" align="alignnone" width="1163"]2 घंटे की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया 2 घंटे की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया[/caption]

आग बुझाने में लगे 2 घंटे

लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, स्वामी जी महाराज के द्वारा कराया जा रहा है। महायज्ञ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कराया जा रहा है। सुबह लगभग 11:30 बजे पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न हो गया था और श्रद्धालु वहां से चले गए थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई।  करीब 10 गाड़ियों ने 2 घंटे की कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।