गोमांस मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ 'चमड़ा' पर लगा NSA

aslam-chamda-arrest

गोमांस मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ 'चमड़ा' पर लगा NSA

गोमांस मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा पर लगा nsa

Aslam chamda: राजधानी के बहुचर्चित जिंसी स्लॉटर हाउस गोमांस मामले में मुख्य आरोपी असलम कुरैशी उर्फ 'चमड़ा' की रिहाई के तुरंत बाद नाटकीय मोड़ आ गया है। बुधवार रात करीब 68 दिनों बाद जेल से जमानत पर बाहर आते ही पुलिस ने उसे दोबारा हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, जोन-4 की पुलिस ने धारा 151 के तहत यह कार्रवाई की है और अब प्रशासन ने उस पर रासुका (NSA) लगा दी है।

[caption id="attachment_142009" align="alignnone" width="1185"]असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा पर लगा NSA असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा पर लगा NSA[/caption]

जेल के गेट से ही दोबारा हुई गिरफ्तारी

Aslam chamda: बुधवार रात 10 बजे जैसे ही असलम भोपाल सेंट्रल जेल के मुख्य द्वार से बाहर निकला, वहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे एक लाल रंग की पोलो कार में बैठा लिया। बताया जा रहा है कि उसे पहले परवलिया और फिर सीहोर रोड ले जाया गया, जिसके बाद देर रात थाने में उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस मामले में हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। मामले का खुलासा करने वाले भानू हिंदू का कहना है कि पुलिस ने कोर्ट में कमजोर चार्जशीट पेश की, जिसका फायदा उठाकर आरोपी को बेल मिल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हैदराबाद भेजा गया सैंपल खराब हो गया था और गिरफ्तारी केवल मथुरा लैब की रिपोर्ट के आधार पर हुई थी। संगठनों ने चेतावनी दी थी की यदि असलम पर रासुका नहीं लगा, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।

कोर्ट ने किन शर्तों पर दी जमानत?

एडीजे पंकज कुमार जैन की अदालत ने 35 हजार रुपये के मुचलके पर असलम को रिहा करने के आदेश दिए थे। अदालत का तर्क था कि:

आरोपी दो महीने से अधिक समय से जेल में है।

मामले की जांच (विवेचना) पूरी हो चुकी है और चार्जशीट पेश की जा चुकी है।

यह अपराध मृत्युदंड या आजीवन कारावास की श्रेणी में नहीं आता है।

Aslam chamda: असलम बिना अनुमति देश नहीं छोड़ सकेगा और ट्रायल में किसी भी तरह की बाधा नहीं डालेगा।

बजरंग दल का आक्रोश: निकाली पुलिस और निगम की अर्थी

असलम को जमानत मिलने से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन की सांकेतिक अर्थी निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इतने गंभीर मामले में आरोपी का बाहर आना न्याय व्यवस्था और प्रशासन की विफलता है।

संबंधित सामग्री

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

राज्य

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

देश-विदेश

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

कोलकाता और जयपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यूपी-बिहार में हीटवेव जारी, और मध्य प्रदेश के 15 पर्यटन स्थल बंद हुए।

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।