ANKITA BHANDARI CASE: अंकिता भंडारी केस की हो CBI जांच.. देहरदून में जोरदार प्रदर्शन

ankita-bhandari-case

ANKITA BHANDARI CASE: अंकिता भंडारी केस की हो CBI जांच.. देहरदून में जोरदार प्रदर्शन

ankita bhandari case अंकिता भंडारी केस की हो cbi जांच  देहरदून में जोरदार प्रदर्शन

उत्तराखंड महिला मंच के बुलावे पर देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया गया. बता दें की प्रोटेस्ट को उत्तराखंड क्रांति दल, कांग्रेस और कई संगठन अपना समर्थन दे रहे हैं.

ANKITA BHANDARI CASE: किन्नर भी न्याय के लिए सामने आए

[caption id="attachment_126502" align="alignnone" width="300"]ANKITA BHANDARI CASE. ANKITA BHANDARI CASE.[/caption] जहा किन्नर भी न्याय के लिए सामने आए हैं. मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि.. कुछ लोग सीबीआई जांच के नाम पर गुमराह कर रहे हैं.

इस हत्याकांड पर अपना पक्ष रखना चाहिए

और BJP ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका. उधर, कांग्रेस का कहना है कि.. बीजेपी की महिला नेताओं को इस हत्याकांड पर अपना पक्ष रखना चाहिए. बता दें .. अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में VIP के नाम को लेकर चल रही सियासत पर आज प्रदेशभर से लोग देहरादून पहुंचे.

ANKITA BHANDARI CASE: बुलावे पर प्रदर्शन किया जा रहा है.

[caption id="attachment_126503" align="alignnone" width="300"]ANKITA BHANDARI CASE. ANKITA BHANDARI CASE.[/caption] इस पूरे मामले की सीबीआई जांच, VIP का नाम और जितनी शंकाएं उठ रही हैं, उसकी जांच करवाने को लेकर उत्तराखंड महिला मंच के बुलावे पर प्रदर्शन किया जा रहा है. किन्नर भी मामले में न्याय के लिए सामने आए हैं. दूसरी तरफ कुछ लोग मटकी लेकर प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं, जिसमें मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के बिहार की महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान का जिक्र है.

पूरे मामले पर प्रदर्शनकारी नाराजगी जता रहे

वहीं 25 हजार रुपए, साहू जैसे स्लोगन मटकी पर लिखे गए हैं. पूरे मामले पर प्रदर्शनकारी नाराजगी जता रहे हैं. अंकिता हत्याकांड में प्रदेश सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सेलाकुई मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला.

कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए

जानकारी के अनुसार चकराता विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्येन्द्र शर्मा की अगुवाई में निकाले गए इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए.

अपराध के खिलाफ जनप्रतिरोध का प्रतीक भी

मार्च में शामिल प्रीतम सिंह ने कहा कि यह संकल्प कैंडल मार्च न सिर्फ एक श्रद्धांजलि है, बल्कि सत्ता के संरक्षण में पल रहे अपराध के खिलाफ जनप्रतिरोध का प्रतीक भी है.

ANKITA BHANDARI CASE: उसको फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है

अंकिता भंडारी हत्याकांड में हो रहे प्रदर्शन पर मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि कुछ लोग सीबीआई जांच के नाम पर गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, उसको फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

19 साल की बेटी को मार दिया

आज देहरादून में प्रोटेस्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष का छलका दर्द, कहा— अंकिता भंडारी को इंसाफ मिलना चाहिए, कीड़े पड़े ऐसी भाजपा पर, इन्होंने हमारे पहाड़ की 19 साल की बेटी को मार दिया, ये दरिंदे पहाड़ों में रिजॉर्ट खोलकर हमारी बेटियों से सर्विस मांग रहे हैं.

संबंधित सामग्री

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में दो और आरोपी चढ़े CBI के हत्थे; जांच में सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

देश-विदेश

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में दो और आरोपी चढ़े CBI के हत्थे; जांच में सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच को नया मोड़ दिया, जिससे राजनीतिक दलों के बीच तनाव बढ़ा।

रीवा में आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या का मामला गरमाया, कांग्रेस ने CM से की निष्पक्ष जांच की मांग

राज्य

रीवा में आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या का मामला गरमाया, कांग्रेस ने CM से की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की हत्या के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हुईं। नेता प्रतिपक्ष और पुलिस DGP से मुलाकात कर न्याय की मांग की।

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग

राज्य

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात की और राज्य में 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए अनुमति मांगी।

सीएम डॉ. यादव का 'जन-विश्वास' दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

राज्य

सीएम डॉ. यादव का 'जन-विश्वास' दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा में जन-विश्वास दौरे पर समाधान कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे शिकायतों का निराकरण करेंगे।

चीता प्रोजेक्ट डायरेक्टर को राज्य सूचना आयोग का नोटिस, RTI में जानकारी नहीं देने पर मांगा जवाब

राज्य

चीता प्रोजेक्ट डायरेक्टर को राज्य सूचना आयोग का नोटिस, RTI में जानकारी नहीं देने पर मांगा जवाब

मध्य प्रदेश के चीता प्रोजेक्ट में सूचनाएं न देने पर राज्य सूचना आयोग ने कड़े कदम उठाए हैं। डायरेक्टर उत्तम शर्मा को जवाबदेही के लिए तलब किया गया।