अकाल तख्त साहिब की प्रतिबद्धता

पंथक सम्मेलन में बड़ा फैसला, धामी बोले- अकाल तख्त के हुक्मनामे को पूरी तरह लागू करेगा खालसा पंथ

अकाल तख्त साहिब के स्थापना दिवस पर पंथक सम्मेलन में कई अहम प्रस्ताव पारित हुए। इसमें शामिल विभिन्न सम्प्रदायों और संगठनों ने प्रतिबद्धता दोहराई।

पंथक सम्मेलन में बड़ा फैसला, धामी बोले- अकाल तख्त के हुक्मनामे को पूरी तरह लागू करेगा खालसा पंथ

पंथक सम्मेलन में बड़ा फैसला किया गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पंथक सम्मेलन में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि 15 जून को जारी श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे को खालसा पंथ पूरी तरह लागू करेगा। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था है और इसके आदेशों का पालन करना प्रत्येक सिख की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री को टकराव की राजनीति की ओर धकेल रही

सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत में धामी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हालिया बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें मुख्यमंत्री को टकराव की राजनीति की ओर धकेल रही हैं। धामी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि अकाल तख्त साहिब से टकराने वालों को कभी सफलता नहीं मिली और सभी को इसकी गरिमा का सम्मान करना चाहिए।

फिल्मों को समाज तक पहुंचाने पर भी जोर

इस पंथक एकत्रीकरण में सिंह साहिबान, निहंग सिंह जत्थेबंदियां, कार सेवा प्रमुख, निर्मला और उदासी संप्रदायों के प्रतिनिधियों के साथ किसान संगठनों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। सभी ने अकाल तख्त साहिब के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 24 जुलाई को मीरी-पीरी दिवस विशेष रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए जिलेवार कार्यक्रमों की रूपरेखा जल्द जारी की जाएगी। साथ ही सिख इतिहास और संघर्ष पर आधारित फिल्मों को समाज तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

वहीं, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए आरोप लगाया कि दो आईटी सेल सोशल मीडिया के माध्यम से अकाल तख्त साहिब की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में कार्रवाई नहीं हुई तो खालसा पंथ स्वयं मोर्चा संभालेगा और संबंधित आईटी सेल कार्यालयों की गतिविधियां बंद कराने के लिए शांतिपूर्ण विरोध करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अकाल तख्त साहिब की गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

पंजाब सीएम मान से मुलाकात पर अकाल तख्त सख्त, SGPC के दो सदस्यों से मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब सीएम मान से मुलाकात पर अकाल तख्त सख्त, SGPC के दो सदस्यों से मांगा स्पष्टीकरण

श्री अकाल तख्त साहिब ने SGPC के सदस्यों से मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। दोनों सदस्यों पर फिलहाल बैठकों में शामिल होने पर रोक लगी है।

मीरी-पीरी खालसा मार्च में खलल की आशंका, अकाल तख्त सचिवालय ने प्रशासन को किया सतर्क

मीरी-पीरी खालसा मार्च में खलल की आशंका, अकाल तख्त सचिवालय ने प्रशासन को किया सतर्क

अमृतसर में चल रहे मीरी-पीरी खालसा मार्च के अंतिम दिनों में सुरक्षा कदमों को मजबूत किया गया है, शरारती तत्वों से व्यवधान की आशंका के चलते।

योगी सरकार के सिख समाज हित में हितैषी कार्यों की LG संधू को दी जानकारी

योगी सरकार के सिख समाज हित में हितैषी कार्यों की LG संधू को दी जानकारी

दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने लखनऊ में सिख समुदाय के कल्याण के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की।

BJP ने CM भगवंत मान का आपत्तिजनक AI वीडियो हटाया, AAP ने दी थी केस की चेतावनी

BJP ने CM भगवंत मान का आपत्तिजनक AI वीडियो हटाया, AAP ने दी थी केस की चेतावनी

पंजाब BJP ने भगवंत मान के AI वीडियो को हटा दिया है, जिसमें उन्हें थप्पड़ मारते दिखाया गया था। AAP ने इसे 'सिख समुदाय का अपमान' कहकर विरोध किया।

सुखबीर सिंह बादल ने की 'सतलुज' फिल्म की स्क्रीनिंग की घोषणा, बोले  - पता चलना चाहिए कांग्रेस के अत्याचार

सुखबीर सिंह बादल ने की 'सतलुज' फिल्म की स्क्रीनिंग की घोषणा, बोले - पता चलना चाहिए कांग्रेस के अत्याचार

शिरोमणि अकाली दल ने सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पंजाब में 'सतलुज' फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य सिख समुदाय पर अत्याचार को उजागर करना है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर