Bhopal: अब घर बैठे होगी टीबी की पहचान, 5 मिनट में मिलेगी एक्स-रे रिपोर्ट

ai-x-ray-machine-detects-tb-in-5-minutes

Bhopal: अब घर बैठे होगी टीबी की पहचान, 5 मिनट में मिलेगी एक्स-रे रिपोर्ट

bhopal अब घर बैठे होगी टीबी की पहचान 5 मिनट में मिलेगी एक्स-रे रिपोर्ट

टीबी जैसी गंभीर बीमारी की पहचान अब पहले से कहीं अधिक तेज और आसान हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों के जरिए घर-घर जाकर जांच की नई व्यवस्था शुरू की है। इस तकनीक की मदद से महज 5 मिनट में फेफड़ों का एक्स-रे और उसकी रिपोर्ट तैयार हो रही है।

घर पर ही जांच, तुरंत रिपोर्ट की सुविधा

अब तक टीबी के लक्षण दिखने पर मरीजों को जांच के लिए केंद्रों पर जाना पड़ता था, जहां एक्स-रे और रिपोर्ट में समय लगता था। ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा सीमित होने के कारण कई मरीज समय पर जांच नहीं करा पाते थे.नई व्यवस्था के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीधे घर पहुंचकर जांच करेंगे और मौके पर ही रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। इससे मरीजों को अस्पतालों की लंबी कतारों से राहत मिलेगी।

मध्यप्रदेश में बढ़ रहे टीबी के मामले

प्रदेश में टीबी मरीजों की संख्या लगातार चिंता बढ़ा रही है। वर्ष 2024 में भोपाल जिले में 12,818 मरीज सामने आए थे, जो 2025 में बढ़कर 13,224 हो गए।वहीं पूरे राज्य में 2025 के दौरान करीब 1.52 लाख मरीज चिन्हित किए गए हैं, जबकि लगभग 12 प्रतिशत मरीज अब भी जांच के दायरे से बाहर हैं। देश में टीबी के मामलों में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंचेगी तकनीक

ग्रामीण इलाकों में इस सुविधा को विस्तार देने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा विकसित ‘डीपसीएक्सआर V1.1’ तकनीक का 54 हजार लोगों पर परीक्षण किया गया, जिसमें करीब 99 प्रतिशत मामलों में सटीक परिणाम मिले हैं।

तेज जांच से मिलेगा समय पर इलाज

नई तकनीक के जरिए न केवल जांच की प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि मरीजों को समय पर इलाज भी मिल सकेगा। इससे टीबी के संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी और 2030 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।