Rani Meerut Sahil Wedding: जेवलिन क्वीन अन्नू रानी किकबॉक्सर साहिल संग रचाएंगी श...

annu-rani-sahil-wedding-haryana-daughter-in-law

Rani Meerut Sahil Wedding: जेवलिन क्वीन अन्नू रानी किकबॉक्सर साहिल संग रचाएंगी शादी, बनेगी हरियाणा की बहू...

rani meerut sahil wedding जेवलिन क्वीन अन्नू रानी किकबॉक्सर साहिल संग रचाएंगी शादी बनेगी हरियाणा की बहू

Rani Meerut Sahil Wedding: भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय जेवलिन मेडलिस्ट अन्नू रानी अब हरियाणवी बहू बनने जा रही हैं। 18 नवंबर को वह रोहतक के रहने वाले किकबॉक्सर साहिल के साथ सात फेरे लेंगी। शादी में मेहमानों की संख्या सीमित रखी जाएगी, जबकि 19 नवंबर को रोहतक के एक बैंक्वेट हॉल में भव्य रिसेप्शन होगा। Read More: Cricketer Smriti Wedding Card Viral: स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति के शादी की डेट आई सामने, कार्ड वायरल…

रिसेप्शन में शामिल होंगे बड़े खिलाड़ी और मंत्री...

रिसेप्शन समारोह में कई मशहूर हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है , केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, कई अन्य मंत्री और कई ओलिंपियन इस मौके पर शामिल होंगे। दोनों ही खेल जगत से जुड़े हैं, इसलिए दोनों पक्षों की गेस्ट लिस्ट में खिलाड़ियों की संख्या अधिक है। ओलिंपियन प्रियंका गोस्वामी और संदीप पूनिया भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

कौन है साहिल?

दूल्हे साहिल रोहतक के सांपला गांव के मूल निवासी हैं और वर्तमान में जनता कॉलोनी में रहते हैं। साहिल एक प्रोफेशनल किकबॉक्सर हैं और 4 बार के नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। जुलाई 2025 में छत्तीसगढ़ में हुई नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। साहिल के परिवार का अमेरिका में बिजनेस है—वेयरहाउस और गैस स्टेशन, जिन्हें फिलहाल उनके भाई संभाल रहे हैं। साहिल के पिता रवि EPFO विभाग में कर्मचारी हैं और मां मुकेश देवी गृहणी हैं।

अन्नु ने गन्ने से अभ्यास कर बनाई इंटरनेशनल पहचान...

अन्नू रानी का सफर संघर्ष और मेहनत से भरा रहा है। मेरठ के बहादुरपुर में 28 अगस्त 1992 को किसान परिवार में जन्मी अन्नू रानी ने शुरुआत खेतों में गन्ना भाला बनाकर फेंकने से की थी। उनके भाई उपेंद्र ने उनकी प्रतिभा पहचानी और उन्हें जेवलिन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गांव के माहौल और परिवार की सीमाओं के बावजूद उन्होंने चोरी-छिपे अभ्यास किया और बाद में पिता को भी मना लिया।

2014 में तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, बनी देश की शान...

2014 में अन्नू रानी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने करियर की दमदार शुरुआत की। 2019 में वे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला जेवलिन थ्रोअर बनीं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा और भारत की पहली महिला बनीं जिसने इस इवेंट में मेडल जीता।

एशियाई खेल 2023 में मिली पॉपुलैरिटी...

2023 उनके करियर का स्वर्णिम साल रहा। हांगझोऊ एशियाई खेलों में अन्नू रानी ने गोल्ड मेडल जीता और विश्व स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर ली। हालांकि वे पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए सीधे योग्यता नहीं हासिल कर पाईं, लेकिन रैंकिंग कोटा के आधार पर उन्हें ओलिंपिक में स्थान मिला।    

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।