न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

केन विलियमसन का संन्यास

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

न्यूजीलैंड के प्रमुख बल्लेबाज केन विलियमसन ने अपने क्रिकेट करियर को विराम दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की और उनके कई रिकॉर्ड्स का उल्लेख किया गया।

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास |

Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने 12 जून शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। विलियमसन न्यूजीलैंड के दूसरे कप्तान हैं, जिन्होंने टीम को ICC खिताब दिलाया।

केन का कप्तानी रिकॉर्ड 

साल 2021 में केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड 2019 ODI विश्व कप और 2021 T20 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचा था। इतना ही नहीं 2019 में विश्व कप में केन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था। इसके अलावा उन्हें 2019 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिला था।

संन्यास का ऐलान कब और क्यों?

केन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच संन्यास का फैसला लिया। लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने 0 और 18 रन बनाए। 

टेस्ट हारने के बाद शुक्रवार को केन विलियमसन ने कहा,  'पिछले कुछ समय से मैं इस बारे में सोच रहा था और अब यह साफ हो गया है कि अब संन्यास लेने का सही वक्त आ गया है। यह वह टीम है, जिसे मैंने प्यार किया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं लंबे समय तक इस टीम का हिस्सा रहा।'

न्यूजीलैंड क्रिकेट का शुक्रिया

न्यूजीलैंड टीम ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल Blackcaps नाम के अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि-  'हमारे महानतम खिलाड़ियों में से एक अब जा रहे हैं। केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। फोटो पर लिखा- शुक्रिया केन।'
 
केन विलियमसन के नाम ये रिकॉर्ड्स

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले केन विलियमसन बल्लेबाज हैं। उनके नाम हैं 48 अंतरराष्ट्रीय शतक है, जिसमें से 33 शतक टेस्ट मैच में तो वहीं 15 शतक  ODI मैच में ठोके हैं।

केन टेस्ट क्रिकेट में 6 दोहरे शतक लगा चुके हैं। 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विलियमसन ने तीनों फॉर्मेट में केन ने 19,346 रन बनाएं हैं। 

बता दें कि, 2016 से 2024 तक कीवी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। साल 2021 में किवी टीम ने विलियमसन की कप्तानी में भारत को हराकर पहली ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब अपने नाम किया था। 
 

संबंधित सामग्री

भारत को मिली T20 की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने 125 रनों से हराया, फ्लोप रहे वैभव

देश-विदेश

भारत को मिली T20 की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने 125 रनों से हराया, फ्लोप रहे वैभव

भारत को तीसरे T20 मैच में इंग्लैंड से 125 रनों की भारी हार का सामना करना पड़ा। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में भारत 76 रन पर ऑलआउट हुआ।

ऑस्ट्रेलिया को इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि मिली, रनरअप इंग्लैंड की भी हुई बंपर कमाई

खेल

ऑस्ट्रेलिया को इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि मिली, रनरअप इंग्लैंड की भी हुई बंपर कमाई

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता। इस टूर्नामेंट में इनामी राशि $8.76 मिलियन थी, जो कि महिला टी20 के इतिहास में सबसे ज्यादा है।

IND vs ENG: हार के बाद फूटा श्रेयस अय्यर का गुस्सा, 17वें ओवर को बताया टर्निंग पॉइंट; इस खिलाड़ी को दी सीख

देश-विदेश

IND vs ENG: हार के बाद फूटा श्रेयस अय्यर का गुस्सा, 17वें ओवर को बताया टर्निंग पॉइंट; इस खिलाड़ी को दी सीख

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मैच में भारत को हार मिली। श्रेयस अय्यर ने 17वें ओवर को हार का मुख्य कारण बताया, जहां रवि बिश्नोई की बॉलिंग से खेल का रुख बदल गया।

INDvsENG मैच को बारिश ने धोया, अभिषेक-श्रेयस  ने तोड़ा रिकॉर्ड, इशान पर क्यों चिल्लाए शर्मा

देश-विदेश

INDvsENG मैच को बारिश ने धोया, अभिषेक-श्रेयस ने तोड़ा रिकॉर्ड, इशान पर क्यों चिल्लाए शर्मा

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 मैच बारिश से प्रभावित हुआ। भारत ने 189 रन बनाए, पर इंग्लैंड बैटिंग नहीं कर पाई। अभिषेक शर्मा ने तेजी से 100 छक्के पूरे किए।

भारत और इंग्लैंड के बीच आज होगा पहला T-20 मैच, बारिश की आशंका, वैभव पर नजर

देश-विदेश

भारत और इंग्लैंड के बीच आज होगा पहला T-20 मैच, बारिश की आशंका, वैभव पर नजर

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट में होगा। बारिश का साया भी है, और वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू पर नजरें।