श्रीलंका-A पर जीत के साथ इंडिया-A ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

India-A Wins Against Sri Lanka-A

श्रीलंका-A पर जीत के साथ इंडिया-A ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

In the ODI Tri-Series opener at Rangiri Dambulla Stadium, India-A defeated Sri Lanka-A by 8 runs. Ruturaj Gaikwad scored a century.

श्रीलंका-a पर जीत के साथ इंडिया-a ने  सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

श्रीलंका-A पर जीत के साथ इंडिया-A ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई |

IND-A vs SL-A ODI Tri Series: ट्राई सीरीज का पहला मैच इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट गवांकर 277 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए 48.5 ओवर में 269 रन बनाकर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

गायकवाड और तिलक की शानदार पारी 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। ऋतुराज गायकवाड ने शानदार शतक लगाते हुए 101 रन बनाए, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रनों का उपयोगी योगदान दिया। वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना सके। 

श्रीलंका-ए की ओर से मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट लिए, जबकि करुणारत्ने, गारुका संकेथ और वानुजा सहन को 1-1 विकेट मिले।

श्रीलंका की पारी

टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका-ए की शुरुआत अच्छी रही। निरोसन डिकवेला (47) और अविष्का फर्नांडो (45) ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। इनके अलावा  रविनिदु फर्नांडो  1 रन ,  चमीका करुणारत्ने 9 रन, नुवानिदु फर्नांडो 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।  

फिर इनके आउट होने के बाद सहान अराचिगे ने कमान संभाली और उन्होंने 74 रन  बनाए। चौथे विकेट के लिए अराचिगे और सदीरा ने 78 रनों की साझेदारी की, लेकिन आखिरी ओवरों में टीम ढह गई।

भारत की ओर से आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट चटकाएं। वहीं अंशुल कंबोज को 1 विकेट मिला। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंडिया-ए

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विप्रज निगम।

श्रीलंका-ए

निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेत।

संबंधित सामग्री

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

देश-विदेश

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को हराते हुए इतिहास रचा, सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

भारत फिर बनी T20 की नंबर 1 टीम, आज ZIM को क्लीन स्वीप करने उतरेगी इंडियन टीम

खेल

भारत फिर बनी T20 की नंबर 1 टीम, आज ZIM को क्लीन स्वीप करने उतरेगी इंडियन टीम

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर ICC T20 रैंकिंग में फिर से नंबर वन स्थान प्राप्त किया।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

भारत-जिम्बाब्वे के बीच दूसरा मुकाबला, इस खिलाड़ी पर रहेगी नजर

खेल

भारत-जिम्बाब्वे के बीच दूसरा मुकाबला, इस खिलाड़ी पर रहेगी नजर

भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20 सीरीज का दूसरा मैच आज हरारे में होगा। भारत पहले मैच में जीत के साथ 1-0 से आगे है, ओपनर वैभव सूर्यवंशी की बड़ी पारी की उम्मीद।

एशियन गेम्स 2026 में 4 टीमों ने सीधे नॉकआउट में बनाई जगह, 17 सितंबर से खेले जाएंगे मैच

खेल

एशियन गेम्स 2026 में 4 टीमों ने सीधे नॉकआउट में बनाई जगह, 17 सितंबर से खेले जाएंगे मैच

एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट के ड्रॉ और ग्रुप घोषित हुए। भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, और श्रीलंका ने सीधे नॉकआउट में जगह बनाई।