एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट ड्रॉ

एशियन गेम्स 2026 में 4 टीमों ने सीधे नॉकआउट में बनाई जगह, 17 सितंबर से खेले जाएंगे मैच

एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट के ड्रॉ और ग्रुप घोषित हुए। भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, और श्रीलंका ने सीधे नॉकआउट में जगह बनाई।

एशियन गेम्स 2026 में 4 टीमों ने सीधे नॉकआउट में बनाई जगह, 17 सितंबर से खेले जाएंगे मैच

एशियन गेम्स 2026 में 4 टीमों ने सीधे नॉकआउट में बनाई जगह

एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट के ड्रॉ और ग्रुप घोषित कर दिए गए। भारतीय मेंस और विमेंस टीमों ने सीधे नॉकआउट में जगह बना ली है। इस बार क्रिकेट टूर्नामेंट के सभी मुकाबले जापान के नागोया में T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 17 से 22 सितंबर तक होगा। इसके बाद मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होगा और 1 अक्टूबर तक चलेगा।

सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह

2026 एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिल गई है। वहीं, अफगानिस्तान, हॉन्गकॉन्ग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान की टीमें प्रीलिमिनरी राउंड में खेलेंगी। इन 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप 2-2 टीमें यानी कुल 4 टीमें क्वार्टर फाइनल में जाएगी। यहां उनका मुकाबला पहले से क्वालिफाई कर चुकी 4 टीमों से होगा।

जापान से भिड़ेगा भारत

महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। इस इवेंट की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से होगी। इंडियन टीम अपने पहले मुकाबले में जापान का सामना करेगी। इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में भारत ने मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। मेंस कैटेगरी का फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में 112/5 रन बनाए थे, जिसके बाद मैच आगे नहीं खेला गया। बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को गोल्ड मेडल मिला था। 

कौन होगा कप्तान?

भारतीय महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेगी, स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। मेन्स टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे, तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

मध्यप्रदेश में सीमेंस एनर्जी इंडिया ने ऊर्जा उपकरण विनिर्माण में 2053 करोड़ रुपए निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिससे 1500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणेश की बहन, पुत्र, पोते और बहुओं के नाम जानें, बेहद रोचक है परिवार की कहानी

गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणेश की बहन, पुत्र, पोते और बहुओं के नाम जानें, बेहद रोचक है परिवार की कहानी

2026 में गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश के परिवार की विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसमें उनके पत्नियाँ, पुत्र, और पुत्री शामिल हैं।

MS सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, निभाएंगी महान गायिका का किरदार

MS सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, निभाएंगी महान गायिका का किरदार

रश्मिका मंदाना भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म का लॉन्च 16 सितंबर 2026 को होगा।

₹2,000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं: सरकार ने साफ किया नियम, बड़े भुगतान पर लग सकती है फीस

₹2,000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं: सरकार ने साफ किया नियम, बड़े भुगतान पर लग सकती है फीस

भारतीय वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ₹2000 तक के UPI पेमेंट पर कोई डायरेक्ट या इनडायरेक्ट शुल्क नहीं होगा।

गिरावट के बाद बाजार में बाउंसबैक: सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, IT शेयर चमके

गिरावट के बाद बाजार में बाउंसबैक: सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, IT शेयर चमके

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 75,200 पर पहुंचा, IT और ऑटो शेयरों में तेजी। विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर