बॉबी देओल और बिग बी ने की Vaibhav Suryavanshi की तारीफ

Amitabh Praises Vaibhav Suryavanshi

बॉबी देओल और बिग बी ने की Vaibhav Suryavanshi की तारीफ

Bollywood legends Amitabh Bachchan and Bobby Deol praised young cricketer Vaibhav Suryavanshi for his exceptional performance in IPL 2026.

बॉबी  देओल और बिग बी ने की vaibhav suryavanshi की तारीफ

बॉबी देओल और बिग बी ने की सूर्यवंशी की तारीफ |

Amitabh Bachchan On Vaibhav Suryavanshi: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और बॉबी देओल ने राजस्थान रॉयल्स के सितारे वैभव सूर्यवंशी के बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। बॉबी देओल ने वैभव को सलाह देते हुए कहा कि- 'जब कोई इतना अच्छा खेलता है...जलन भी होती है..ज्यादा न सोचे कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं।'

बिग बी ने वैभव की तारीफ की

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर बिग बी ने अपने एक्स पर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए लिखा कि-  ‘15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।’

बॉबी देओल ने सूर्यवंशी को दी सलाह

एक्टर से एक इंटरव्यू के दौरान वैभव सूर्यवंशी की क्रिकेट परफॉर्मेस की बात करते हुए उनके बारे में पूछा तो एक्टर बॉबी देओल ने कहा कि- 'वैभव एक असाधारण प्रतिभा हैं और भगवान उन्हें बुरी नजर से बचाए। वह एक फिनॉमेनन हैं। जब कोई इतना अच्छा खेलता है तो हर कोई उसे देखने लगता है। जलन भी होती है। कभी-कभी अपनों की नजर लग जाती है।'

उन्होंने आगे लिखा कि-

'मैं यही चाहता हूं कि वह जिस तरह खेल रहा है, वैसे ही खेलता रहे। ज्यादा न सोचे कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं।'

वैभव के 97 रन पर आउट होने पर एक्टर हुए थे दुखी

बॉबी ने बताया कि -'उन्हें वैभव के 97 रन पर आउट होने का दुख हुआ था। तब वो मैच अपने फोन पर देख रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि- वो IPL के पहले सीजन से ही राजस्थान रॉयल्स के सपोर्टर रहे हैं, क्योंकि वह शेन वॉर्न के बहुत बड़े फैन थे।'

GT जीती लेकिन चर्चा वैभव की

बीते दिन IPL 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली। यह मैच मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर  बैटिंग करने का फैसला किया और  20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 214 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं गुजरात टीम  18.4 ओवर में 3 विकेट गवांकर 219 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। लेकिन भले ही राजस्थान को हार मिली हो। लेकिन हर तरफ वैभव सूर्यवंशी के चर्चे हो रहे हैं।

वैभव की शानदार पारी

राजस्थान रॉयल्स match भले ही न जीती हो, लेकिन वैभव ने अपने बल्लेबाजी से सबका दिल जीता है। गुजरात के खिलाफ हुए मैच में Vaibhav शतक बनाने से 4 रन पीछे रह गए। हालांकि उन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए 47 गेंद में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 96 रन की पारी खेली। उन्होंने IPL 2026 में अब तक 16 मैचों में 776 रन की पारी खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए हैं। इसी के साथ उन्होंने 440 गेंद में अपने 1000 IPL रन पूरे कर लिए। 

संबंधित सामग्री

सबसे अमीर टीम बनी RCB, IPL की बिजनेस वैल्यू पहुंची 20.6 अरब डॉलर

खेल

सबसे अमीर टीम बनी RCB, IPL की बिजनेस वैल्यू पहुंची 20.6 अरब डॉलर

इंडियन प्रीमियर लीग की बिजनेस वैल्यू 20.6 अरब डॉलर हो गई है। RCB दुनिया की पहली क्रिकेट टीम है जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर से अधिक है।

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

देश-विदेश

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को हराते हुए इतिहास रचा, सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

भारत फिर बनी T20 की नंबर 1 टीम, आज ZIM को क्लीन स्वीप करने उतरेगी इंडियन टीम

खेल

भारत फिर बनी T20 की नंबर 1 टीम, आज ZIM को क्लीन स्वीप करने उतरेगी इंडियन टीम

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर ICC T20 रैंकिंग में फिर से नंबर वन स्थान प्राप्त किया।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।