SA vs AUS ODI Series 2025: वनडे सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के 3 दिग्गज खिलाड़ी बाहर, ज...

south-africa-vs-australia-odi-series-3-players-out

SA vs AUS ODI Series 2025: वनडे सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के 3 दिग्गज खिलाड़ी बाहर, जानिए किन प्लेयर्स को मिलेगा मौका....

sa vs aus odi series 2025 वनडे सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के 3 दिग्गज खिलाड़ी बाहर जानिए किन प्लेयर्स को मिलेगा मौका

SA vs AUS ODI Series 2025: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। ऑलराउंडर मिचेल ओवन दूसरे T-20 में बैटिंग के दौरान चोटिल हुए, जबकि लांस मोरिस और मैथ्यू शॉर्ट प्रैक्टिस में लगी चोट के कारण सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। Read More: Arjun Tendulkar Engagement: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने सानिया चंडोक से की सगाई, जानिए कौन है सानिया?

तीन खिलाड़ियों की जगह नए चेहरों को मौका...

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ओवन, मोरिस और शॉर्ट की जगह तीन नए खिलाड़ी आरोन हार्डी, कूपर कोनोली और मैथ्यू कुह्नेमन को टीम में शामिल किया गया है। वनडे सीरीज 19 अगस्त से शुरु होगी। वहीं, दोनों टीमों के बीच T-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा।

मिचेल ओवन को हेलमेट पर लगी गेंद...

दूसरे T-20 में बैटिंग के दौराव कगिसो रबाडा की गेंद मिचेल ओवन के बैट से लगकर हेलमेट से टकराई।फिजियो ने मैदान पर ही मिचेल का इलाज किया, लेकिन उन्होंने खेल जारी रखा। बाद में मेडिकल टीम ने उन्हें तीसरा टी-20 न खेलने और 12 दिन क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी। इस कारण वे अपना वनडे डेब्यू भी नहीं कर पाएंगे।

लांस मोरिस की पीठ में खिंचाव...

तेज गेंदबाज लांस मोरिस को प्रैक्टिस के दौरान पीठ में खिंचाव महसूस हुआ, जिसके चलते वे पर्थ लौट गए हैं। उनकी अगले महीने होने वाले इंडिया-ए के खिलाफ 4 दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट में भी खेलने की संभावना कम है।

मैथ्यू शॉर्ट की पुरानी चोट...

मैथ्यू शॉर्ट वेस्टइंडीज दौरे के दौरान लगी मांसपेशियों की खिंचाव वाली चोट से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। इसी कारण वे T-20 और अब वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पैर में लगी चोट के बाद से वे लगातार इंजरी से जूझ रहे हैं।

टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर...

साउथ अफ्रीका ने 12 अगस्त को दूसरा टी-20 53 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 17 रन से जीता था। तीसरा टी-20 16 अगस्त को कैर्न्स में होगा, जहां 19 अगस्त को पहला वनडे भी खेला जाएगा। बाकी दो वनडे 22 और 24 अगस्त को मैकाय में होंगे।

ऑस्ट्रेलिया का अपडेटेड वनडे स्क्वॉड...

मिचेल मार्श (कप्तान), जैवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नेमन, मार्नस लाबुशेन और एडम जम्पा।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।