Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sonakshi Sinha 38th Birthday: सोनाक्षी सिंहा का 38वां जन्मदिन आज…
  • एंटरटेनमेंट

Sonakshi Sinha 38th Birthday: सोनाक्षी सिंहा का 38वां जन्मदिन आज…

Hema Gupta June 2, 2025

Sonakshi Sinha 38th Birthday: बॉलीवुड की फेमस एक्टर शत्रुघन सिंहा की बेटी जो कि खुद एक जानी मानी हस्ती बन चुकी हैं। आज उनका 38वां जन्मदिन है। एक समय था जब उन्हें अपनी पर्सनैलिटी की वजह से काफी ट्रोल किया जाता था। लेकिन सोनाक्षी आज अपनी एक्टिंग और आत्मविश्वास के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बना चुकी हैं।

Read More: Opal Suchata Miss World 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता ने रचा इतिहास, अपने देश से पहली मिस वर्ल्ड विजेता…

मोटापे के लिए ट्रोल हुईं एक्ट्रेस…

सोनाक्षी को शुरूआती दिनों में उनके वजन को लेकर खूब ट्रोल किया गया। यहां तक कि एक रैंप वॉक के दौरान एक सेलिब्रिटी मॉडल ने उन्हें “गाय” तक कह दिया था। इस घटना ने सोनाक्षी को अंदर तक झकझोर दिया। इसके बाद उन्होंने वर्कआउट और डाइट के जरिए 30 किलो वजन घटाया और सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की।

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि – रैंप वॉक के दौरान एक सेलिब्रिटी मॉडल ने मेरी बॉडी का मजाक उड़ाया था। जब मैं रैंप पर वॉक कर रही थी, तभी एक सेलिब्रिटी मॉडल ने मुझे गाय बुलाया। उसने कहा कि ये क्या है अब गाय भी रैंप वॉक करेगी? जब नेहा धूपिया ने उस मॉडल का नाम पूछा तो सोनाक्षी कुछ नहीं बोलीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

फैशन डिजाइनिंग से फिल्मों तक का सफर..

सोनाक्षी ने आर्य विद्या मंदिर से स्कूली पढ़ाई और एसएनडीटी यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया। 2005 में उन्होंने फिल्म मेरा दिल लेके देखो में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर करियर की शुरुआत की, जिसे उनकी मां पूनम सिन्हा ने प्रोड्यूस किया था।

‘दबंग’ मिलना जैसे अरेंज मैरिज जैसा…

करीना कपूर के चैट शो में सोनाक्षी ने बताया कि – “सलमान और अरबाज खान ने उन्हें अमृता अरोड़ा की शादी में नोटिस किया था। उस टाइम तक मैंने अपना सारा वजन कम कर लिया था।

अरबाज ने मुझसे कहा कि वो कुछ लिख रहे हैं और उन्होंने बोला कि मैं उस रोल के लिए एकदम सही रहूंगी। तब मुझे लगा थी कि वो वैसे ही मजाक कर रहे हैं, लेकिन फिर एक दिन वो स्क्रिप्ट सुनाने के लिए मेरे घर आ गए।

मेरा पूरा परिवार बैठकर स्क्रिप्ट सुनता रहा। स्क्रिप्ट सुनाने के बाद अरबाज ने और मेरी फैमिली ने सिर हिलाया, हाथ मिलाया और वो उठकर चले गए। उसके बाद मैं दबंग के सेट पर थी। ऐसा लगा जैसे कोई अरेंज मैरिज कर रहा हो।”

फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू…

साल 2010 में रिलीज हुई दबंग से सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में कदम रखा और रातों-रात स्टार बन गईं। फिल्म में उनका किरदार और डायलॉग दर्शकों को बेहद पसंद आए। दबंग उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई और कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े। खास बात ये रही कि सोनाक्षी ने इस फिल्म से मिली अपनी पहली साइनिंग अमाउंट सलमान खान के चैरिटेबल फाउंडेशन ‘बीइंग ह्यूमन’ को दान कर दी, जिससे उनकी दरियादिली और सामाजिक सरोकारों को लेकर सोच झलकती है।

“सोनाक्षी कभी खामोश नहीं होगी” – सोनाक्षी

सोनाक्षी ने कहा था कि ट्रोलिंग से परेशान होकर एक दिन उन्होंने फैसला लिया कि अब वह न अपने कर्व्स छुपाएंगी, न वजन और न अपनी पर्सनैलिटी। उन्होंने कहा, “मैं यहां किसी कारण से हूं। सोनाक्षी कभी खामोश नहीं होगी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

7 साल तक रिलेशन में रहीं फिर की शादी…

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा। 23 जून 2024 को दोनों ने शादी कर ली। शादी से पहले कई बार दोनों को साथ देखा गया, फिर भी उन्होंने सार्वजनिक रूप से कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा था, “पर्सनल चीजों को पर्सनल रखना हमेशा बेहतर होता है। हर कोई आपकी जिंदगी में झांकता है, इसलिए जो चीज़ आपको सबसे ज्यादा प्यारी है, उसे अपने पास ही रखना चाहिए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City Showstoppers (@htcityshowstoppers)

“मैंने एक हफ्ते में ही कह दिया था – आई लव यू”

शादी के पांच महीने बाद, करीना कपूर के शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में सोनाक्षी ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया, “मैंने जहीर को एक हफ्ते में ही ‘आई लव यू’ बोल दिया था। मैं बहुत उत्साहित थी, मेरे साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

उन्होंने यह भी कहा कि जहीर ने थोड़ा समय लिया, क्योंकि वह उन लोगों में से हैं जो भावनाएं जाहिर करने में वक्त लगाते हैं।

जहीर से पहले भी जुड़ चुका है कई स्टार्स से नाम…

सोनाक्षी का नाम पहले भी कई बॉलीवुड सितारों के साथ जुड़ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक –

1. बंटी सचदेवा (सलमान की भाभी सीमा खान के भाई) को उन्होंने लंबे समय तक डेट किया।

2. अर्जुन कपूर के साथ फिल्म तेवर के दौरान उनके अफेयर की चर्चा रही।

3. शाहिद कपूर के साथ आर…राजकुमार की शूटिंग के दौरान नजदीकियों की खबरें आईं।

4. रणवीर सिंह के साथ लुटेरा के दौरान बढ़ती दोस्ती को लेकर अटकलें लगीं, हालांकि सोनाक्षी ने स्पष्ट कहा, “रणवीर मेरे टाइप के नहीं हैं।”

5. आदित्य श्रॉफ (फेम सिनेमा एमडी) के साथ भी उनके रिश्ते की चर्चा रही, लेकिन यह अधिक समय नहीं चला।

सोनाक्षी ने इन अफेयर की खबरों को अफवाह बताते हुए कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

शादी के बाद उठा विवादों का तूफान..

सोनाक्षी और जहीर की शादी पर सोशल मीडिया पर खूब विवाद हुआ। ट्रोलर्स ने उन्हें धर्म बदलने की सलाह दी। यहां तक कि पटना में पोस्टर लगाए गए, जिनमें लिखा था कि सोनाक्षी को बिहार में घुसने नहीं दिया जाएगा। पोस्टर में शादी को “लव जिहाद” बताया गया और इसे “मजहबी साजिश” कहा गया।

कुमार विश्वास ने भी साधा निशाना…

मेरठ के एक कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास ने अप्रत्यक्ष रूप से सोनाक्षी की शादी को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा,
“अपने बच्चों को रामायण सुनाइए, वरना ऐसा न हो कि आपके घर का नाम रामायण हो और आपकी लक्ष्मी को कोई और उठा ले जाए।”

धर्म परिवर्तन का कोई दबाव नहीं: सोनाक्षी का जवाब..

कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या सोनाक्षी ने शादी के बाद धर्म बदला। इस पर एक्ट्रेस ने स्पष्ट कहा –

“जहीर और मैं धर्म पर नहीं, एक-दूसरे से प्यार पर विश्वास करते हैं। न उन्होंने मुझ पर धर्म थोपा, न मैंने उन पर।”

जहीर के पिता इकबाल रतनसी ने भी कहा, “यह दो दिलों का मिलन है, धर्म का इससे कोई लेना-देना नहीं है।”

सोनाक्षी सिन्हा की फेमस फिल्में…

1. दबंग (2010) को-स्टार: सलमान खान
2. राउडी राठौर (2012)
3. सन ऑफ सरदार (2012)
4. लुटेरा (2013)
5. हॉलीडे: अ सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी (2014)
6. तेवर (2015)
7. अकीरा (2016)
8. इत्तेफाक (2017)
9. मिशन मंगल (2019)
10. डबल एक्सएल (2022)

शादी के बाद एक्टिंग करियर की नई शुरुआत…

सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद भी प्रोफेशनली एक्टिव हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन उनके भाई कुश सिन्हा ने किया है। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

इसके अलावा सोनाक्षी टॉलीवुड फिल्म ‘जटाधारा’ से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण ने किया है और इसमें सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में डेयरी समग्र विकास योजना की शुरुआत
Next: MP NEWS : सीएम मोहन का एमपी पुलिस पर बड़ा एक्शन

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.