
Snake Catcher Lady: आज हम बात करेंगे एक ऐसी युवती की जिसके लिए जहरीले सांप पकड़ना खिलौनों से खेलने के बरावर है.इसका नाम अजिता पांडेय है, जो सांपों को खिलौने की तरह पकड़ती है। अजिता 7 साल में 7 हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुकी हैं। सांपों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ी है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का अवॉर्ड भी हासिल कर चुकी है।
snake catcher Lady: DLS कॉलेज से पकड़ा सांप
हाल ही में सरकंडा के बहतराई में रहने वाली अजिता पांडेय नर्स के पद पर काम करती है। उन्होंने बताया कि बीते 20 जुलाई को उन्हें DLS कॉलेज से फोन आया। कॉलेज के कंप्यूटर लैब में सांप घुस गया है। वह मौके पर पहुंची और देखा कि सांप घुसने के चलते कॉलेज स्टाफ दहशत में हैं।अजिता पहुंचते ही बिना किसी की सहायता के अकेले ही करीब छह फीट लंबे सांप का रेस्क्यू कर उसे वहां से ले जाती हैं और सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ देती हैं।
Read More- Flood News Updates: खातेगांव के जियागांव में जान की बाजी
snake catcher Lady: सांपों को पकड़ने के साथ करती हैं लोगों को जागरूक
अजिता जहां भी सांपों के रेस्क्यू के लिए जाती हैं, वहां के स्थानीय लोगों को सांप से जुड़ी जानकारियां जरूर शेयर करती हैं। वह अलग-अलग सांपों के बारे में बताती हैं और सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ते हुए तुरंत ही अस्पताल जाने की सलाह भी देती हैं। अजिता का मानना है कि जागरूकता फैलाने से लोगों के मन से सांपों का डर दूर हो सकता है। वे समझ सकते हैं कि सांप स्वाभाविक रूप से हिंसक नहीं होते। उनका लक्ष्य है कि समाज में सांपों के प्रति लोगों की धारणा में सकारात्मक बदलाव आए। वह विभिन्न समुदायों में जाकर लोगों को सांपों के महत्व और उनके पर्यावरणीय योगदान के बारे में बताती हैं।
Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग
snake catcher Lady:सांपों को पकड़ने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अजिता पांडेय सांपों का लगातार रेस्क्यू करते हुए गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। अजिता बताती है कि उन्होंने पिछले 7 साल में 7 हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया है।वह बताती है कि लोगों के मन में सांपों को लेकर डर बैठा हुआ है। जैसे ही लोगों को सांप दिखता है, वे खुद को असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जब तक सांपों को छेड़ा न जाए, वे इंसानों पर हमला नहीं करते।
snake catcher Lady:सोशल मीडिया पर भी फेमस है अजिता
बता दें कि सोशल मीडिया में बड़ी संख्या में अजिता के फॉलोअर्स भी हैं। सांप ही नहीं, पालतू जानवरों से भी अजिता को लगाव है। लॉकडाउन में एक ओर जहां इंसान के साथ मवेशी और कुत्ते भी परेशान थे, ऐसे वक्त में भी वह प्रतिदिन मवेशियों और कुत्तों को भोजन भी कराती थी।