singham-again-leads-advance-booking

Singham Again Vs Bhool Bhulaiya: 'सिंघम अगेन' ने एडवांस बुकिंग में मारी बाजी, 'भूल भुलैया 3' को पीछे छोड़ा

By : Shubh Labh
Singham Again Vs Bhool Bhulaiya: 'सिंघम अगेन' ने एडवांस बुकिंग में मारी बाजी, 'भूल भुलैया 3' को पीछे छोड़ा

दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं, और दोनों ही फिल्मों के फैंस इस क्लैश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि सिंघम अगेन की धूम पहले ही शुरू हो चुकी है।  

दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, और यूएई सहित कई जगहों पर इनकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंघम अगेन ने प्री-बुकिंग में भूल भुलैया 3 से काफी बढ़त बना ली है। वॉक्स सिनेमा में *सिंघम अगेन ने कुल 64 शो से करीब 6.6 लाख रुपए की फ्री सेल की है, जिसमें 505 टिकटें बिक चुकी हैं।  

दूसरी ओर, भूल भुलैया 3 की प्री सेल्स अभी सिंघम अगेन से पीछे चल रही है, जहां इसकी अब तक 296 टिकटें ही बिकी हैं। यूएई के अलावा अमेरिका के रीगल सिनेमा में भी सिंघम अगेनने 4 लाख रुपए से अधिक की कमाई की है, जबकि भूल भुलैया 3 ने 2 लाख रुपए से अधिक का कलेक्शन किया है।  

सिर्फ यूएई और अमेरिका ही नहीं, बल्कि यूके, ऑस्ट्रेलिया, और न्यूजीलैंड सहित अन्य देशों में भी *सिंघम अगेन* का क्रेज देखने को मिल रहा है।

Pooja Hegde Varun Dhawan movie : पूजा हेगड़े ने किया श्रीलीला को रिप्लेस, वरुण धवन के साथ डेविड धवन की फिल्म में आएंगी नजर