Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Robert Redford Passed Away: हॉलीवुड लीजेंड रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 वर्ष की उम्र में निधन!
  • एंटरटेनमेंट

Robert Redford Passed Away: हॉलीवुड लीजेंड रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 वर्ष की उम्र में निधन!

Hema Gupta September 17, 2025

Robert Redford Passed Away: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड की 89 वर्ष की उम्र में 16 सितंबर मंगलवार को निधन हो गया। निधन की पुष्टि उनकी पब्लिसिटी फर्म रॉजर्स एंड कोवन पीएमके की चीफ एग्जीक्युटिव सिंडी बर्गर ने की। हालांकि, उनकी मौत का कारण अब तक सामने नहीं आया है।

Read More: Parmish Verma Injured: फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग में फायरिंग, परमीश वर्मा हुए चोटिल!

हॉलीवुड जगत में शोक की लहर…

रेडफोर्ड के निधन के बाद हॉलीवुड और उनके चाहने वालों ने उन्हें भावुक शब्दों में याद किया।

अमेरिकी एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट जेन फोंडा ने कहा –

“आज सुबह जब मैंने पढ़ा कि बॉब (रॉबर्ट रेडफोर्ड) अब नहीं रहे तो मुझे गहरा झटका लगा। मैं रोना बंद नहीं कर पा रही हूं। वह मेरे लिए बहुत मायने रखते थे। वह हर तरह से एक बेहतरीन इंसान थे।”

एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कहा –

“यह हमारी कम्युनिटी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वह न केवल एक शानदार एक्टर थे, बल्कि एक बेहतरीन डायरेक्टर भी थे। उनकी फिल्में जैसे ‘क्विज शो’ इसका उदाहरण हैं। उन्होंने पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्मों का रास्ता खोला। सबसे बढ़कर, वह पर्यावरण संरक्षण और इंडीजिनस अधिकारों के लिए लगातार काम करते रहे। आज हमने एक लीजेंड को खो दिया।”

There are certain people you know that you’re going to click with. After working with Robert Redford on Brubaker in 1980, we instantly became friends. Working with him again in An Unfinished Life was a dream come true.

Rest peacefully, my friend. pic.twitter.com/gYEgi8YiFt

— Morgan Freeman (@morgan_freeman) September 16, 2025

Robert Redford leaves us, an icon of cinema in every sense. Actor, director, producer, and founder of the Sundance Festival. His talent will continue to move us forever, shining through the frames and in our memory. RIP.

Nos deja Robert Redford, un icono del cine con mayúsculas.… pic.twitter.com/exQP88HgbS

— Antonio Banderas (@antoniobanderas) September 16, 2025

Con 89 años se nos ha ido el gran Robert Redford. Se va una leyenda absoluta del 7º arte…💔
Gracias por “El mejor”, por “La jauría humana”, por “El golpe”, y por tantas y tantas obras maestras.

Que la tierra te sea leve, maestro😔💔💔
DEP pic.twitter.com/DCb7re0Pmt

— Cinefilia Cult (@cinefiliacult) September 16, 2025

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा –

“रॉबर्ट रेडफोर्ड बेहतरीन एक्टर थे। उनके कुछ साल ऐसे थे जब उनसे बेहतर कोई नहीं था।”

बॉलीवुड सितारों की श्रद्धांजलि…

रेडफोर्ड के निधन पर बॉलीवुड के कलाकार भी भावुक हो उठे।
अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रॉबर्ट रेडफोर्ड का फिल्मी सफर…

रेडफोर्ड का नाम हॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में गिना जाता है।
उनकी मशहूर फिल्मों में शामिल हैं:-

1. बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड (1969)

2. ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन (1976)

3. थ्री डेज ऑफ द कोंडोर (1975)

‘बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड’ में उन्होंने वेस्टर्न किरदार निभाया, जबकि ‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन’ में उन्होंने पत्रकार बॉब वुडवर्ड की भूमिका अदा की। ‘द स्टिंग’ (1973) में उनके अभिनय के लिए उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिला।

डायरेक्शन में भी छाप छोड़ी…

40 की उम्र के बाद रॉबर्ट रेडफोर्ड ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ‘ऑर्डिनरी पीपल’ (1980) थी, जिसने चार ऑस्कर अवॉर्ड जीते, जिनमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर शामिल थे।

बाद में उन्होंने ‘अ रिवर रन्स थ्रू इट (1992)’ और ‘क्विज शो (1994)’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। क्विज शो को भी चार ऑस्कर नॉमिनेशन मिले।

सनडांस फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक…

रेडफोर्ड केवल अभिनेता और निर्देशक ही नहीं, बल्कि सनडांस फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक भी थे। इस फेस्टिवल ने दुनियाभर के इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स को मंच दिया।

अगर उनके पर्सनल लाइफ की बता करें तो…

1958 में रॉबर्ट रेडफोर्ड ने लोला वैन वैगेनन से शादी की थी। इस रिश्ते से उनके चार बच्चे हुए, लेकिन एक बच्चे का शिशु अवस्था में निधन हो गया। बाद में 2009 में उन्होंने सिबिल स्जागर्स से शादी की।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: जिंदगी के वो 7 अहम सबक: जो हर इंसान को जरूर सीखने चाहिए
Next:  नागपुर फ्लाईओवर: जब बालकनी से गुजरा फ्लाईओवर, सिस्टम ने फिर झाड़ा पल्ला!

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.