राजस्थान में जल क्रांति की शुरुआत: CM भजनलाल ने किया ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का शुभारंभ

rajasthan-vande-ganga-water-conservation

राजस्थान में जल क्रांति की शुरुआत: CM भजनलाल ने किया ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का शुभारंभ

राजस्थान में जल क्रांति की शुरुआत cm भजनलाल ने किया ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का शुभारंभ

 विश्व पर्यावरण दिवस पर ऐतिहासिक पहल

Vande Ganga Water Conservation Campaign: राजस्थान में जल संकट के समाधान की दिशा में एक नई शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जन भागीदारी को बढ़ावा देना है। read more:  रुद्रपुर नगर निगम को मिला पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान का पुरस्कार, सीएम धामी ने किया सम्मानित

रामगढ़ बांध पर श्रमदान का संदेश

जयपुर के ऐतिहासिक रामगढ़ बांध पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा पसीना आज जल रूपी अमृत में बदलेगा और आने वाली पीढ़ियों के जीवन को संवार देगा।” उन्होंने इसे सरकार नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलने वाला आंदोलन बताया।

एक पेड़ माँ के नाम’ से पौधारोपण को मिली गति

जमवारामगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सिंदूर का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

जल स्रोतों की पूजा और संरक्षण की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से नदियों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों की पूजा करने और श्रमदान के माध्यम से उनके संरक्षण में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान हर गांव, हर मोहल्ले का अपना अभियान है, जिसमें सभी को भागीदार बनना होगा।

 जल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता राजस्थान

Vande Ganga Water Conservation Campaign: मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते डेढ़ साल में राज्य सरकार ने जल संकट को दूर करने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनमें ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर, माही बांध और देवास जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को जल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। read more: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर CM साय ने जताया दुख  

संबंधित सामग्री

बंगाल में बवाल: नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमला, हावड़ा में झड़प, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

देश-विदेश

बंगाल में बवाल: नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमला, हावड़ा में झड़प, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है। नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमले का आरोप, हावड़ा में झड़प और भवानीपुर सीट पर हाईवोल्टेज मुकाबला।

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।